'काई पो छे' में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सीन देख बहन श्वेता का हुआ था ऐसा हाल, भाई की लगाई थी क्लास

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट सुशांत की पहली बॉलीवुड फिल्म 'काई पो छे' से जुड़ा हुआ है।

sushant singh rajput

Sushant Singh Rajput: साल 2020 के 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक को हिला कर रख दिया था। लोगों को जब पता चला कि सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी उनके फ्लैट के एक कमरे में पंखे से लटकती हुई मिली थी तो सबके होश उड़ गए थे। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी कई म्यूजिक एल्बम्स और फिल्मों में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यहां उनके काम को खूब सराहा गया था। फिर उन्होंने फिल्मों का रुख किया और साल 2013 में 'काई पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 10 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस फिल्म में नजर आने वाले सभी एक्टर्स और सुशांते के फैंस उन्हें दिल से याद कर रहे हैं।

'काई पो छे' ने पूरे किए 10 साल

आपको बता दें कि उनकी मौत के 3 साल बाद भी लोग आज भी उनके उसी तरह का प्यार करते हैं जैसा कि पहले करते थे। फिल्म 'काई पो छे' में नजर आए सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में कई अच्छी फिल्में की हैं। फिल्म 'काई पो छे' को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं और इसी के साथ एक बार फिर सुशांत की यादें लोगों के जहन में ताजा हो गईं। फिल्म में उनके को-स्टार रहे राजकुमार राव और अमित साध ने भी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया।

सुशांत की बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

सुशांत की बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट सुशांत की पहली बॉलीवुड फिल्म 'काई पो छे' से जुड़ा हुआ है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस मूवी को देखने के लिए थिएटर में लंबी लाइन लगी थी। उन्हें नहीं पता था कि इसके एक सीन में सुशांत की मौत भी दिखाई गई है, इस वजह से बाद में उन्होंने भाई को खूब डांट भी लगाई थी।

भाई को याद कर शेयर की फोटो

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई को याद करते हुए जो फोटो शेयर की है, वह थिएटर के बाहर की है। लोग 'काई पो छे' फिल्म देखने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा है- ये काई पो छे के लिए कतार थी। मैं भाई को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्साहित थी और तब भी मुझे उन्हें स्क्रीन पर मरते हुए देखने में मुश्किल हुई थी। मैं फूट-फूट कर रोने लगी थी।

भाई के मरने वाले सीन को देख रो पड़ी थी बहन

भाई के मरने वाले सीन को देख रो पड़ी थी बहन

श्वेता सिंह ने आगे लिखा है- जब मैं वापस आई तो मैंने भाई से शिकायत की कि उन्होंने मुझे ये क्यों नहीं बताया था कि फिल्म में उनके मरने का सीन है, मैं इसे अवॉइड कर सकती थी। 10 साल हो गए हैं और कैसे सब कुछ बदल गया है! आंसू छलक पड़ते हैं और मेरा दिल धड़कता है, इसी उम्मीद के साथ कि ये भी बदलेगा।

'काई पो छे' से फिल्म से किया था डेब्यू

'काई पो छे' से फिल्म से किया था डेब्यू

आपको बता दें कि फिल्म 'काई पो छे' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर थे। ये चेतन भगत की बुक The 3 Mistakes of My Life का अडेप्टेशन थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत के अलावा राजकुमार राव, अमित साध, अमृता पुरी जैसे स्टार्स नजर आए थे। इस फिल्म से डेब्यू करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत फेमस टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में काम करते थे। सुशांत ने अपने करियर में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी कई हिट फिल्में दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+