'रणवीर अल्लाहबादिया जैसों को तो...' पहलवान ने दी यूट्यूबर को खुली चेतावनी

Samay Raina Controversy: समय रैना का शो और उसमें यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया का कमेंट करना अभी भी विवादों में बना हुआ है। इस मामले में एक एक करके सब अपना पक्ष रखते जा रहे हैं। इस मामले में अब रेसलर की की भी एंट्री हो गई है। इसमें उन्होंने रणवीर को चेतावनी भी दी है। साथ ही उन्होंने सख्त कानूनी कार्रवाई की भी बात की है।

समय के शो में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट्स से कहा, क्या आप अपने माता पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना पसंद करेंगे। क्या आप उन्हें जॉइन करना चाहेंगे। आपके पास ये दो ऑप्शन हैं, इनमें से कोई एक चुनिए। रणवीर की ये क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही लोग कह रहे हैं पीएम मोदी ने जिन्हें सम्मान दिया, वो ऐसी बातें कर रहे हैं। पूरा मामला इसी कमेंट के चलते शुरू हुआ है।

Saurav Gurjur threatened Ranveer Allahbadia

रेसलर सौरव गुर्जर ने अपना वीडियो जारी करते हुए कहा, शो में उसने जो भी किया उसे बिल्कुल भी माफ नहीं किया जा सकता है। हम अगर उसके इस व्यवहार के लिए एक्शन नहीं लेते हैं तो ये लोग ऐसी ही बातें करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने वीडियो में अपील की है कि इन लोगों के खिलाफ कुछ कड़े कदम उठाए जाएं। जिससे समाज के सामने इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं हो। इसके अलावा उन्होंने सरकार और आधिकारियों से कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।

बता दें, इस विवाद के चलते, मुंबई पुलिस ने रणवीर, समय रैना, अपूर्वा मखीजा और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू की है। रणवीर के मुंबई स्थित घर पर पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए प्रयास किया, लेकिन वे वहां नहीं मिले। फोन स्विच ऑफ है। समय रैना ने भी अपने यूट्यूब चैनल से 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के सभी एपिसोड हटा दिए हैं और कहा है कि उनका उद्देश्य केवल लोगों को हंसाना था। इस मामले में अपूर्वा मखीजा अपना बयान दर्ज करवा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+