किक के सेट पर सलमान खान के असिस्टेंट ने सीनियर एक्टर को धमकाया, भाईजान ने उसकी टांय टांय फिस्स कर दी
Salman Khan: सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म किक में काम किया था। ये फिल्म 2014 में आई थी। किक में सलमान डेविल लेकिन रॉबिन हुड हीरो के किरदार में थे। इस फिल्म में उनके साथ सौरभ शुक्ला भी थे। जिन्हें आप जॉली एलएलबी के जज साहब के रूप में भी पहचानते होंगे। अब एक इंटरव्यू में सौरभ ने इस फिल्म के दौरान का एक किस्सा शेयर किया है।
इस दौरान एक सीन की शूटिंग के पहले की बात बताई। जब एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन्हें सलमान से डरने के लिए कहते हैं। ये सुनते ही सलमान ने जो कहा वो जानकर आपको बहुत हैरानी होगी।

किक में सौरभ शुक्ला ने जैकलीन के किरदार के पिता बने थे। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा, देवीलाल या डेविल सलमान के किरदार का नाम था। वो मेरी बेटी के बॉयफ्रेंड के रूप में मुझसे पहली बार मिलने आ रहे थे। इस सीन को फिल्म में लिखा गया कि वो मेरे से कमाई और सेविंग्स के बारे में पूछता है। जब वो सवाल पूछता है तो मैं उनके सवालों को सुनकर हैरान होता हूं। ये पूरा सीन शूट हो गया। इतने में हीं सलमान खान का असिस्टेंट मेरा पाया आया। उसने मुझे अपने रिएक्शन चेंज करने के लिए कहा। उसका ये कहना था कि मुझे सामने देवी लाल हैरानी वाला नहीं बल्कि डरा हुआ रिएक्ट करना है। मैंने कहा ये तो बहुत अजीब लगेगा। इसमें डरने की कोई बात ही नहीं है। उसने रिएक्शन दोबारा शूट करने के लिए कहा। कहीं सलमान को ये रिएक्शन पसंद ना आए और वो नाराज हो जाएं।
सौरभ ने आगे कहा, मैं और असिस्टेंट अपने अपने तर्क दे रहे थे। बीच में सलमान आ गए। उन्होंने तुरंत ही अपने असिस्टेंट को समझाया और कहा कि उन्हें परेशान न करें। उन्होंने मेरी बात को सही बताया और रिएक्शन को भी ठीक बताया। सलमान ने उसे ये भी कहा कि वो मेरे काम में बिल्कुल भी दखल नहीं दें। बता दें, सलमान की ये फिल्म ने 400 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिलहाल सलमान अपनी फिल्म सिकंदर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म ईद यानी 30 मार्च को रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications