सौम्या टंडन ने शाहरुख खान को कहा 'चालाक', बोलीं- किंग खान के साथ सबसे बड़ा फ्लॉप शो, आखिर क्या हुई बात
Shah Rukh Khan and Saumya Tandon: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को भले ही अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन का न्यौता न भेजा गया हो लेकिन पिछले एक साल बॉक्स ऑफिस पर उन्होंने अपना कब्जा जमा रखा है। उन्होंने 5 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर 3 सुपरहिट फिल्में दीं और लोगों के दिलों में दोबारा अपनी जगह बना ली है। लोग उनके इस कमबैक से काफी खुश हो गए हैं।
सौम्या टंडन का रिएलिटी शो
आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है जो कि बिल्कुल सफल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन के साथ एक रिएलिटी शो में काम किया था। दोनों ने शो को होस्ट किया था और अब एक्ट्रेस का मानना है कि वह शो उनके करियर का सबसे बड़ा फ्लॉप शो था।

शाहरुख खान के साथ सौम्या ने की थी होस्टिंग
सौम्या टंडन टीवी के मशहूर कॉमेडी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में काम कर चुकी हैं। वहीं लोग उन्हें सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर के साथ भी देख चुके हैं। टीवी और फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के अलावा, एक्ट्रेस एक प्रेजेंटेटर और होस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई शोज होस्ट किए हैं। उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ रियलिटी शो 'जोर का झटका: टोटल वाइपआउट' की होस्टिंग की थी।
शाहरुख खान के साथ फ्लॉप शो
शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने के बारे में डिजिटल कमेंट्री से बात करते हुए एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने बताया कि जब उन्हें ये मालूम हुआ कि वह शाहरुख खान के साथ शो होस्ट करने वाली हैं तो उनको लगा कि उनकी लाइफ ही बन गई है। लेकिन दुख की बात ये रही कि वह शो एकदम नहीं चला। उन्होंने कहा- ये शो मेरे करियर का सबसे बड़ा फ्लॉप शो था जिस पर मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था।
सौम्या ने की शाहरुख खान की जमकर की तारीफ
सौम्या टंडन ने आगे कहा- शो के टलते मैंने शाहरुख खान के साथ काफी समय बिताया। मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वह बहुत तेज दिमाग के और चतुर भी हैं। वह सिर्फ एक शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि बहुत ही समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति भी हैं। इस शो को करने से पहले मैं उनकी बहुत बड़ी फैन नहीं थी लेकिन जब मैं उनसे मिली तो मेरा नजरिया उनके लिए बदल गया था।












Click it and Unblock the Notifications