Satish Kaushik: 'सतीश कौशिक को जीना आता था', रजा मुराद को याद आए पुराने दिन
अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का निधन हो गय। उनके निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में हैं। ऐसे में उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके रजा मुराद ने उनको याद किया है।

Satish Kaushik News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर जैसे ही आई पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस से लेकर उनके दोस्तों तक हर कोई इस खबर से दुखी है। अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को गुरूग्राम में निधन हो गया। 7 मार्च को उन्होंने जमकर जमकर होली खेली थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि एक हंसता खेलता इंसान ऐसे छोड़कर चला जाएगा। अब सतीश कौशिक को याद करते हुए रजा मुराद ने कहा कि उनको जीना आता था।

चलती गाड़ी में आया हार्ट अटैक
सतीश कौशिक के करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की खबर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चलती गाड़ी में सतीश कौशिश को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद गुरुग्राम के मेदांता में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रीन राइटर भी थे। अब उनके जाने के बाद अभिनेता रजा मुराद ने सतीश कौशिक को उनके अनोखे अंदाज के लिए याद किया।

रजा मुराद को याद आए सतीश
टाइम्स नाउ के साथ एक विशेष बातचीत में रजा मुराद ने सतीश कौशिक के बारे में काफी कुछ बताया। उन्होंने, "जिंदा तो सब रहते हैं, मगर जीना बहुत कम लोगों को आता है। सतीश कौशिक को वाकई जीना आता था। क्योंकि मैंने कभी उन्हें उदास नहीं देखा। हमेशा हंसते थे, आंखों में शरारत थी और सेट पे आते ही हंसी मजाक की बौछार हो जाती थी। हर इंसान उनके आने से खुश रहता था। हंसी के फव्वारे वो सेट पर आकर बिखेरते थे।" रजा मुराद ने आगे कहा कि सबसे अच्छी बात उनमें यह था कि मैंने कभी उन्हें उदास नहीं देखा। कभी मैंने उन्हें परेशान नहीं देखा। हमेशा वो लाइट मूड में रहते थे।

कई फिल्मों में साथ किया काम
आंटी नंबर 1, राम लखन और वर्दी जैसी फिल्मों में सतीश कौशिक और रजा मुराद ने साथ काम किया था। रजा मुराद ने कहा कि उन्होंने मेरे साथ भी कई फिल्में की हैं, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार दिलाया। मुझे उन्हें बहुत करीब से देखने का मौका मिला है और वह बहुत अच्छे मिमिक भी थे। उन्होंने कुछ बेहतरीन फिल्में बनाई हैं, ऐसी फिल्में जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा और हम हमेशा उनकी कमी महसूस करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications