अर्चना पूरन सिंह के प्यार में पागल थे सतीश कौशिक, दुबई में रोका था शो और लड़कों ने मांगी थी माफी
Archana Puran Singh and Satish Kaushik: सतीश कौशिक ने कहा था कि वह किसी भी तरह से अर्चना पूरन सिंह को इंप्रेस करना चाहते थे क्योंकि उन्हें अर्चना से प्यार हो गया था।

Archana Puran Singh and Satish Kaushik: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के चलते लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने वाले सतीश कौशिक का गत 8 मार्च को निधन हो गया है। सतीश कौशिक के निधन पर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दोड़ गई है। आपको बता दें कि सतीश कौशिक का दिल कभी अर्चना पूरन सिंह के लिए भी धड़कता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्चना पूरन सिंह पर सतीश कौशिक को क्रश था। एक दिन अर्चना पूरन सिंह ने सतीश कौशिक को गले लगा लिया था। इसके बाद से सतीश कौशिक को अर्चना पूरन सिंह से प्यार हो गया था।
सतीश कौशिक को अर्चना पूरन सिंह पर था क्रश
कुछ दिनों पहले सतीश कौशिक अपनी फिल्म 'कागज' का प्रमोशन करने के लिए अपने दोस्त अनुपम खेर के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस शो में सतीश कौशिक की मुलाकात कई सालों के बाद अर्चना पूरन सिंह के साथ हुई। अर्चना को देखते ही सतीश कौशिक को एक पुराना किस्सा याद आ गया। ऐसे में सतीश कौशिक ने कैमरे पर बताया कि अर्चना पूरन सिंह पर उन्हें क्रश हो गया था।
दुबई में दोनों ने साथ में किया था शो
सतीश कौशिक ने कपिल शर्मा से बात करते हुए बताया- साल 1993 में मैंने अर्चना के साथ एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम था 'रूप की रानी चोरों का राजा'। हम इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए दुबई में एक शो करने के लिए पहुंचे थे। मेरे साथ इस शो में अर्चना पूरन सिंह भी थीं। शो के दौरान अर्चना रोते हुए मेरे पास आई और बताया कि कुछ लड़कों ने उन्हें छेड़ने की कोशिश की है।
अर्चना को इंप्रेस करना चाहते थे सतीश कौशिक
सतीश कौशिक ने आगे कहा- ये सुनकर मुझे लगा कि इसे इंप्रेस करने का यही एक तरीका है। मैंने गुस्से में शो के ऑर्गनाइजर को बुलाया और कहा कि मेरी दोस्त के साथ बत्तमीजी हो रही है, मैं शो बंद करा दूंगा और दुबई में शो नहीं हो पाएगा। इसके बाद ऑर्गनाइजर ने उन लड़कों को बुलाया और अर्चना से माफी मंगवाई। सतीश कौशिक ने आगे कहा- इतना ही नहीं उन लड़कों ने अर्चना के पैर भी छुए। इस घटना के बाद अर्चना ने मुझे गले लगा लिया था। इसके बाद अर्चना पर मुझे क्रश आ गया था।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम
सतीश कौशिक ने अपने 40 साल से ज्यादा के करियर में बॉलीवुड की 100 से ज्यादा शानदार फिल्मों में काम किया है। सतीश कौशिक को फिल्म राम-लखन और साजन चले ससुराल के लिए दो बार बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। एक्टिंग के साथ साथ सतीश कौशिक ने डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन में भी खूब नाम कमाया है।
अनुपम खेर ने किया ऐसा ट्वीट
आपको बता दें कि अनुपम खेर ने ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक की मौत की खबर लोगों को बताई थी। अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा था- जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। पर ये बात मैं जीते जी कभी भी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्ण विराम। जिंदगी कभी भी तुम्हारे बिना पहले जैसी नहीं रहेगी सतीश। ओम शांति।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications