'उन्होंने 15 करोड़ रुपये...' विकास मालू की दूसरी पत्नी के खत ने मचाया हंगामा, अब दिल्ली पुलिस ने भेजा समन
Vikas Malu Wife: एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक की मौत को लेकर दोस्त विकास मालू की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। विकास की पत्नी के लेटर के बाद मामला काफी गंभीर हो गया है। अब पुलिस ने मालू की पत्नी को समन भेजा है।

Satish Kaushik death probe: सतीश कौशिक के अचानक निधन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तगड़ा सदमा दिया। दशकों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे एक्टर को लेकर जब अचानक ये दुखद खबर आई, तो लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। निधन के ठीक कुछ घंटे पहले एक्टर बेहद सेहतमंद और अच्छे खासे नजर आ रहे थे। फिर कुछ ही घंटो के बाद खबर आती है कि सतीश कौशिक इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। बावजूद इसके एक्टर की मौत सवालिया निशानों के बीच आकर खड़ी हो गई है। एक्टर अपने करीबी दोस्त विकास मालू के फार्महाउस पर थे। ऐसे में विकास की भूमिका भी शक के घेर में आ गई है। बीते दिन विकास मालू की पत्नी ने पार्टी में दाऊद के बेटे का जिक्र करते हुए दिल्ली पुलिस को लेटर लिखा था, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया। ऐसे में पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विकास मालू की पत्नी को भेजा गया समन
सतीश कौशिक की मौत के मामले में पुलिस विकास मालू का बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है। बयान में मालू ने सतीश कौशिक की तबीयत खराब होने की बात कही थी। अब मामले में विकास मालू की दूसरी पत्नी के लेटर ने नया मोड़ ला दिया है। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस ने विकास मालू की पत्नी को बयान दर्ज करने के लिए समन भेजा है। हालांकि, सान्वी मालू ने अब तक इसे लेकर कोई जवाब नहीं दिया है।

विकास ने उधार लिए थे 15 करोड़ रुपये
रविवार को दिल्ली पुलिस ने कहा था कि वो बिजनेसमैन और कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर विकास मालू की पत्नी का बयान दर्ज करेगी, क्योंकि उन्होंने मालू पर सतीश कौशिक से छुटकारा पाने की प्लानिंग करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया कि उसके पति ने सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपये उधार लिए थे और वो इन पैसों को वापस नहीं करना चाहता था।
अब तक 20 लोगों के बयान हुए दर्ज
अब विकास मालू की पत्नी के इन आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस दोबारा उनका बयान दर्ज कर सकती है। सतीश कौशिक की मौत के मामले में पहले ही पुलिस 20 लोगों के बयान अब तक दर्ज कर चुकी है, जिनमें सतीश कौशिक के पीए, फार्महाउस के मालिक, गार्ड और उस वक्त फार्महाउस में मौजूद अन्य मेहमान भी शामिल हैं। सान्वी मालू के लेटर ने इस मुद्दे को और भी गंभीर बना दिया है और विकास मालू की भूमिका अब और भी शक के घेरे में आ गई है।

होली पार्टी के बाद हुई एक्टर की मौत
बताते चलें कि बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने से एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक का निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में दोस्तों और परिवार के साथ होली मनाने के बाद एक्टर को बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही एक्टर ने दम तोड़ दिया। एक्टर के जाने के बाद घर में उनकी पत्नी शशि कौशिक और उनकी 10 साल की बेटी वंशिका हैं। एक्टर की मौत के बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कोरोनरी आर्टरी ब्लॉकेज के कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसका कनेक्शन कोरोनरी आर्टरी डिसीज से है।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications