Satish Kaushik News: मौत से कुछ घंटे पहले सतीश कौशिक ने महिमा चौधरी से कही थी ये बात, एक्ट्रेस ने खोला ये राज
Mahima Chaudhry On Satish Kaushik: महिमा चौधरी ने सतीश कौशिक के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए कहा कि गत 7 मार्च को सतीश कौशिक ने होली पार्टी में उन्हें एक बहुत ही जरूरी बात बताई थी।

Mahima Chaudhry On Satish Kaushik: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर, कॉमेडियन, प्रोड्यसूर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के यूं अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। उनका आज सुबह यानी 9 मार्च तड़के निधन हो गया है। कथित तौर पर सतीश कौशिक को दिल्ली में कार में सफर करते समय दिल का दौरा पड़ा था। आपको बता दें कि इससे पहले गत 7 मार्च को सतीश कौशिक को जावेद अख्तर की होली पार्टी में देखा गया था। इस होली पार्टी में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए थे। इन्हीं में से एक थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी। इस दिन महिमा चौधरी ने सतीश कौशिक और जावेद अख्तर के साथ कई तस्वीरें भी खिंचावाई थीं। आपको बता दें कि सतीश कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में से एक में महिमा चौधरी भी नजर आ रही हैं। महिमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया है कि होली पार्टी में सतीश कौशिक ने उनसे आखिरी बार क्या कहा था।

सतीश कौशिक ने महिमा से कही थी ये बात
इंडिया टूडे से बात करते हुए महिमा चौधरी ने कहा- 7 मार्च को सतीश कौशिक के साथ होली पार्टी बहुत याद आ रही है। उस पार्टी में उन्होंने मुझसे कहा था कि हमारे बच्चे अभी छोटे हैं और हमें भी उनकी देखभाल करनी है। अगर मुझे पता होता कि यह आखिरी बार उनसे मिलना हो रहा है, तो मैं जाते समय उन्हें एक बड़ा हग जरूर देती।
फिल्म 'इमरजेंसी' में दोनों ने एकसाथ किया है काम
महिमा चौधरी ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' में दिवंगत एक्तर सतीश कौशिक के साथ काम करने पर भी बात की। महिमा चौधरी ने कहा- हम फिल्म इमरजेंसी में एक साथ काम कर रहे थे और वह बहुत खुशमिजाज, और प्यारे इंसान थे। उन्होंने इस फिल्म में राजनेता जगजीवन राम की भूमिका निभाई है। महिमा ने आगे कहा- जब मैंने उन्हें शॉट देते हुए देखा था तो मेरे मुंह से निकला था, 'हे भगवान! सतीश जी। मैं उन्हें देखकर पागल हो रही थी। वह एक बहुत ही अच्छे अभिनेता है।

महिमा ने कहा- सतीश जी ने मुझे गले से लगाया था
महिमा चौधरी ने आगे कहा- जब सतीश कौशिक जी ने मेरे और अनुपम खेर के सीन्स को देखा, जो हमने साथ में किया था, तो वह उठे और मुझसे गले मिले और कहा- मैं बहुत अच्छी कलाकार हूं। तुमने वास्तव में ढालाओ-एड काम किया है। तुम्हारी एक्टिंग देखकर मैं हैरान हूं।
सतीश कौशिक ने महिमा से शेयर की थी दिल की बात
महिमा चौधरी ने बताया- सतीश कौशिक जी ने मुझसे कहा मेरे ऑफिस आओ, मैं तुम्हें दिखाऊंगा कि लॉकडाउन के दौरान मैंने किस तरह की अच्छी फिल्में बनाईं हैं। जब मैं उनके ऑफिस गई तो उन्होंने मुझे दिखाया कि उन्हें अपने प्रोडक्शन हाउस पर कितना गर्व है। उन्होंने अपना प्रोडक्शन खोलने की बात भी कही। महिमा चौधरी ने कहा- जिन अभिनेताओं के साथ एक समय पर उन्होंने काम किया था औज वह उनकी फिल्म में काम कर रहे थे।
66 की उम्र में सतीश कौशिक का हुआ निधन
आपको बता दें कि 66 वर्ष की उम्र में सतीश कौशिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके दोस्त और को एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की थी। जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। वह होली के मौके पर गुरुग्राम में अपने किसी खास दोस्त से मिलने जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। उन्होंने अपने ड्राइवर से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए कहा। ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications