Satish Kaushik के निधन के बाद बेटी ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट, पिता के जाने से टूट चुकी है वंशिका
66 साल के सतीश कौशिक का निधन से उनका परिवार पूरी तरह टूट चुका है। खासतौर से उनकी बेटी गहरे सदमे में हैं और उन्होंने अब अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया।
Satish Kaushik Daughter Vanshika: बॉलीवुड अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हुआ। अभिनेता का यूं इस तरह दुनिया से जाना पूरे बॉलीवुड जगत के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं एक्टर के निधन से उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। खासतौर से उनकी प्यारी सी बेटी वंशिका इस सदमे से उभर नहीं पा रही हैं। हाल ही में उन्होंने पिता की याद में एक पोस्ट शेयर किया था। लेकिन, अब निधन के एक हफ्ते बाद वंशिका ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया।

सतीश कौशिक की बेटी ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट
दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके दोस्तों और परिवार वालों की तरफ से तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं। आए दिन इस मामले में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं पुलिस भी इस मामले में अलग तरह से जांच कर रही है। लेकिन अभिनेता के निधन के बाद से उनके फैंस और तमाम बड़े सितारे काफी भावुक हो गए। वहीं पिता के जाने से सतीश कौशिक की बेटी पूरी तरह टूट चुकी हैं और उन्होंने अब अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।

सतीश कौशिक के जाने से सदमे में वंशिका
सतीश कौशिक अक्सर अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते थे। वंशिका का इंस्टाग्राम अकाउंट @vanshika_kaesthetic के नाम से चलता था। हालांकि अब ये अकाउंट इंस्टाग्राम पर शो नहीं कर रहा है। दिग्गज एक्टर के निधन के एक हफ्ते से भी कम समय में वंशिका ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सतीश कौशिक की मौत से उनका परिवार बूरी तरह टूट चुका है। हाल ही में एक्टर के भांजे निशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्टर की मौत से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। एक्टर के जाने से उनकी पत्नी और बेटी की जिंदगी ठहर सी गई है। हालांकि वह अब इस दर्द से उभरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

सतीश कौशिक को पड़ा था दिल का दौरा
होली की रात सतीश कौशिक को अचानक घबराहट महसूस हुई और उन्होंने अपने मैनेजर से अस्पताल ले जाने को कहा। जिसके बाद आनन-फानन में नई दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। मैनेजर के मुताबिक, एक्टर को रास्ते में दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
सतीश की मौत के बाद सान्वी मालू ने दावा किया था कि उनके पति ने 15 करोड़ को लेकर हुए झगड़े की वजह से सतीश कौशिक की हत्या कर दी। हालांकि, बाद में एक्टर की पत्नी शशि कौशिक ने ये साफ कर दिया था कि सतीश और उनके दोस्त विशाल मालू के बीच गहरी दोस्ती थी और दोनों के बीच इस तरह का कोई झगड़ा नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications