इस फिल्म ने Satish Kaushik की उड़ा दी रातों की नींद, एक्टर को आते थे सुसाइड के ख्याल, जानें क्यों?

सतीश कौशिक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, वह अपनी फ्लॉप फिल्मों से इतना परेशान आ गए थे कि उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लग गए थे।

Satish Kaushik

Satish Kaushik Birthday Special: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता और मशहूर डायरेक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। इस खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। अगर एक्टर आज जिंदा होते तो 13 अप्रैल को वह अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते।

सतीश कौशिक को आते थे सुसाइड के ख्याल
सतीश कौशिक भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वह अपने पीछे तमाम किस्से और कहानियां छोड़ गए। आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक्टर से जुड़े कुछ ऐसे किस्सों से रूबरू कराएंगे जिससे आप अब तक अंजान हैं। बता दें कि, एक बार एक्टर को सुसाइड का ख्याल आया था वह अपनी फिल्मों से खुश नहीं थे।

इस फिल्म से हुआ बुरा हाल
सतीश कौशिक ने बतौर एक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। लेकिन बाद में वह एक एक्टर के साथ-साथ बड़े फिल्ममेकर के नाम से भी जानने लगे। जब एक्टर ने अपनी दो फिल्मों से डायरेक्शन में कदम रखा तो उन फिल्मों का ऐसा हाल हुआ जिससे सतीश कौशिक बुरी तरह टूट गए। इतना ही नहीं उन्हें सुसाइड करने के भी ख्याल आने लगे।

Satish Kaushik

कर्ज में डूब गए थे एक्टर
जानकारी के मुताबिक, सतीश कौशिक को बोनी कपूर की फिल्म 'रूप की रानी, चोरों का राजा' में बतौर निर्देशक काम मिला। ये दोनों बड़े बजट की फिल्में थीं। हालांकि इसके बावजूद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। सतीश कौशिक ने बताया कि फिल्म के प्रीमियर पर उनको रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। खैर एक्टर के लिए वह समय बहुत मुश्किल दौर से गुजरा।

Satish Kaushik

Recommended Video

      Satish Kushik के जाने के बाद कौन बनेगा उनकी कंपनी का मालिक, कौन है Nishant Kaushik | वनइंडिया हिंदी

      कॉमेडी रोल के लिए थे फेमस
      ये फिल्म 9 करोड़ के बजट से बनी थी। फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से बोनी कपूर कर्जदार हो गए थे। खैर इस असफलता के बाद एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। सतीश कौशिक ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसे किरदार किए लेकिन उनके कॉमेडी रोल को सबसे ज्यादा आज भी याद किया जाता है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलिवरी में कोई तोड़ नहीं था। खैर वह हमारे बीच नहीं रहे लेकिन वह फैंस के दिलों में हमेशा राज करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+