Sarzameen Review: मां का अनमोल त्याग और बेटे का घातक सफर, फैमिली फिल्म है 'सरजमीन'
Sarzameen Review: शुरुआत इसकी कहानी से करते हैं। ये कहानी एक परिवार की है। परिवार में पत्नी-पत्नी के अलावा एक बेटा है। विजय मेनन (पृथ्वीराज सुकुमारन), भारतीय सेना में अधिकारी हैं और मेहर (काजोल) उनकी पत्नीय़ कहानी आगे बढ़ती है और विजय का बेटा हरमन (रोनव परिहार) किडनैप हो जाता है। आतंकवादी उसे किडनैप करते हैं और बदले में आतंकवादी की रिहाई मांगते हैं। लेकिन विजय देश को चुनता है। इसके बाद विजय को लगता है कि उसके बेटे को मार दिया गया है। अब 8 साल बाद हरमन (इब्राहिम अली खान) वापस आया है। इसके बाद जो होता है वो आपको फिल्म में देखना चाहिए।
एक्टिंग के मामले में पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक बार फिर से कमाल किया है। वहीं इब्राहिम अली खान पिछली फिल्म के मुकाबले काफी बेहतर दिखे हैं। पूरी फिल्म देखने के बाद साफ होता है कि काजोल ने इस फिल्म के लिए हां क्यों कहा है। वो अपने किरदार में जच भी रही हैं। इन तीनों के अलावा बोमन ईरानी, जितेन्द्र जोशी, के सी शंकर, अनुराग अरोड़ा, रोनव परिहार सहित अन्य सपोर्टिंग एक्टर्स का काम भी अच्छा है।

फ़िल्म की कहानी अच्छी है। ये कहीं से भी दिखावटी नहीं लगती है। 'सरज़मीं' एक क्रूर, असहज प्रश्न पूछती है। क्या होता है जब युद्ध दूर की सीमाओं पर नहीं, बल्कि आपके अपने घर की चारदीवारी के भीतर लड़ा जाए? जब आपके देश प्रेम और संतान प्रेम के बीच एक असहनीय टकराव हो जाए?
फिल्म टेक्नीकली भी कसी हुई है, हालांकि कुछ चीजें और बेहतर हो सकती थीं। जैसे फिल्म का वीएफएक्स साफ दिखता है और काफी हल्कापन नजर आता है। हालांकि स्क्रीनप्ले, एडिटिंग और म्यूजिक अच्छा है। वहीं एक्टर्स का भी परफॉर्मेंस सटीक है। फिल्म के डायलॉग्स अच्छे हैं और इमोशनली आपको बांधे रखते हैं।
इसे बमन ईरानी के बेटे कायोजे ईरानी ने डायरेक्ट किया है। बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले कायोजे ने अब डायरेक्शन में अपना कदम रखा है। उन्होंने अपना करियर धर्मा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरू किया था। अब ये फिल्म भी उन्होंने धर्मा के लिए ही बनाई है। ख़ैर ये इब्राहिम की भी डेब्यू फिल्म होने वाली थी। लेकिन फिर किसी कारणवश ये लेट हो गई और उनकी डेब्यू फिल्म नादानियां बनी।
ख़ैर इस अगर थोड़ी सी देशभक्ति और हल्की फिल्म देखना चाहते हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट वॉच है। इसे आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं।
निर्देशक: कायोजे ईरानी
लेखक: सौमिल शुक्ला, कौसर मुनीर, अरुण सिंह
कलाकार: पृथ्वीराज सुकुमारन, काजोल, इब्राहिम अली खान
रेटिंग: 3.5 स्टार












Click it and Unblock the Notifications