OI Exclusive: दिलजीत की 'सरदार जी 3' में हानिया नजर आईं, विवाद शुरू, FWICE बोला- 'देशद्रोहियों का सम्मान नहीं'
OI Exclusive: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ हानिया आमिर लीड रोल में हैं। ट्रेलर के रिलीज होते ही फिल्म के बायकॉट की मांग उठने लगी। हालांकि फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर को भारत में जियो-ब्लॉक कर दिया गया है। इस वजह से भारतीय दर्शक इसे नहीं देख पाएंगे।
पहलगाम घटना के बाद फिल्म से हानिया आमिर को हटाने की मांग की गई थी। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी 'सरदार जी 3' से हानिया को हटाने की मांग की थी। ट्रेलर रिलीज और बायकॉट पर FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने oneindia hindi से बात की। उन्होंने दिलजीत और फिल्म के प्रोड्यूसर पर कार्रवाई करने की बात कही है।

ट्रेलर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर दिखीं,जबकि पाक आर्टिस्ट बैन हैं?
हमने उन्हें (दिलजीत दोसांझ) को एक महीने पहले लेटर दिया था। उनसे कहा था कि या तो फिल्म से आप खुद को हटा लीजिए या फिर पाकिस्तानी आर्टिस्ट को निकाल दीजिए। इसके बाद ही फिल्म को आगे बढ़ाइएगा। क्योंकि देश जिस त्रासदी से गुजर रहा है, तो हम बिल्कुल नहीं चाहते कि कोई भी आदमी पाकिस्तानियों के साथ काम करे। हमने हर प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक कंपनी को लेटर दिया और पाकस्तानी आर्टिस्ट के साथ काम करने के लिए मना किया। हमारे पास इनफॉर्मेशन मिनिस्ट्री से लेटर है, पीएमओ से भी लेटर आया हुआ है। आप पता करिए की कोई भी ऐसा काम न करे जो देश के विरोध में ना हो। पाकिस्तानी आर्टिस्ट के साथ काम करना किसी भी विरोध से कम है। लेकिन वो माने नहीं।
सेंसर बोर्ड से सर्टिफेकिट नहीं मिला है, भारत में तो रिलीज नहीं होगी फिल्म?
जी, हमने ही सेंसर बोर्ड को और इनफॉर्मेंशन मिनिस्ट्री को लेटर दिया था। सबको लेटर देकर फिल्म को रोकने की मांग की थी। हमें सपोर्ट भी मिला है, सभी का। हमारे फेडरेशन का नारा है "नेशन फर्स्ट", देश पहले है। इसके बाद सबकुछ है। लेकिन उन्होंने (दिलजीत) इस बात को दरकिनार कर दिया। अभी हमें जानकारी मिली है कि ये लोग भारत में सेंसर नहीं करवा रहे हैं। बाहर ही रिलीज कर रहे हैं। पाकिस्तान और फॉरेन देशों में ही रिलीज कर रहे हैं। ऐसे एक्टर (दिलजीत) और प्रोड्यूसर को बैन करने की घोषणा करेंगे। फेडेरेशन की तरफ से 'नॉन कॉपरेशन' अनाउंस किया जाएगा। क्योंकि पहलाम में लोग नहीं मरे हैं। उनके परिवार के लोग भी रोज ही मर रहे हैं।
दिलजीत और प्रोड्यूसर पर क्या कार्रवाई होगी?
तुरंत हम लोग लेटर जारी कर रहे हैं। हम इनफॉर्मेशन मिनिस्ट्री को भी लिख रहे हैं। जब हमने बैन किया है तो ये कैसे 27 को रिलीज कर रहे हैं। उन्होंने ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। इन पर एक्शन लिया जाए और हम भी एक्शन ले रहे हैं। हमने पहले भी लेटर दिया था। इन पर तत्काल 'नॉन कॉपरेशन' लागू किया जाएगा। प्रोड्यूसर और दिलजीत को भी बैन करेंगें। हम ये भी कोशिश करेंगे की इन पर जल्द ही एक्शन लिया जाए। क्योंकि पाकिस्तान आर्टिस्ट के साथ काम करने वालों का सम्मान नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications