Sara Ali Khan Mahakal: उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची सारा अली खान, बाबा की भक्ति में हुईं लीन , देखें वीडियो
'जरा हटके जरा बचके' की सफलता के बाद मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। इस दौरान वह ओम नमः शिवाय का जाप करती हुई दिखीं।
Sara Ali Khan In Mahakal: सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। अब फिल्म को मिली सफलता के बाद एक्ट्रेस उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
महाकाल पहुंची सारा अली खान
खबरों के मुताबिक, 24 जून यानि शनिवार को सारा अली खान महाकाल के मंदिर पहुंची। इस दौरान वह बाबा की भक्ति में लीन नजर आईं। भगवान के दर्शन-पूजन के लिए अभिनेत्री सारा अली खान कोटितीर्थ कुंड पर भी पहुंचीं। जहां उन्होंने लगभग 1 घंटे का वक्त बिताया।

बाबा की भक्ति में हुईं लीन
सारा अली खान महाकाल की पूजा के दौरान गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए नजर आईँ। साथ ही उन्होंने अपने दोनों हाथों में भारतीय नारी की तरह चूड़ी पहनी और सिर पर पल्लू लिया हुआ था। इसी के साथ उन्होंने महादेव के सामने हाथ जोड़कर अपनी सफलता का धन्यवाद किया। इतना ही नहीं उन्होंने फूलों से महादेव का जल अभिषेक किया।
एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया था करारा जवाब
इससे पहले सारा अली खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाकाल के मंदिर जाने पर ट्रोलिंग का जवाब दिया। उन्होंने कहा था कि, 'मैं उसी श्रद्धा के साथ अजमेर शरीफ जाऊंगी, जितनी आस्था से बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी। मैं दर्शन करती रहूंगी। लोग जो चाहें कह सकते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।' बता दें कि सारा अली महादेव की बड़ी भक्त हैं। वह हाल ही में बाबा के दर्शन करने केदारनाथ पहुंची थी। इसके अलावा बीते 31 मई को अभिनेत्री सारा अली खान कोटि तीर्थ कुंड पर पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने कुछ वक्त मंदिर में बिताया।












Click it and Unblock the Notifications