'तुम मुसलमान नहीं, नाम बदल लो', जाह्नवी के साथ केदारनाथ पहुंचीं सारा हुईं ट्रोल
जाह्नवी के साथ केदारनाथ पहुंचीं सारा हुईं ट्रोल- मुसलमान नहीं, नाम बदल लो
मुंबई, 3 नवंबर: सारा अली खान हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी दोस्त जाह्ववी कपूर के साथ केदारनाथ पहुंची थीं। सारा ने केदारनाथ में घूमने, मंदिश में दर्शन और पूजापाठ की अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें वो जाह्ववी के साथ नजर आ रही हैं। कई लोगों ने उनकी तस्वीरों की तारीफ की है लेकिन दक्षिणपंथी मुस्लिमों को ये पसंद नहीं आया है। उनको इन तस्वीरों के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

सारा ने इंस्टा पर शेयर की हैं तस्वीरें
सारा अली खान ने जाह्नवी के साथ अपनी केदारनाथ यात्रा की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- वापस वहीं, जहां से सब आरंभ हुआ। इन तस्वीरों कुछ जाह्नवी के साथ हैं तो एक में सारा केदारनाथ मंदिर के बाहर भी खड़ी हैं और काफी खुश दिख रही हैं। सारा का मंदिर जाना और पूजा करना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है।

सारा की तस्वीरों पर आ रहे ये सब कमेंट
सारी की तस्वीर पर कमेंट कर कई लोगों ने कहा है कि क्योंकि वो मुसलमान हैं इसलिए उनको केदारनाथ नहीं जाना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा तुम मुसलमान होकर ये क्या कर रही हो। एक एक कमेंट में कहा गया है- लानत है तुम जैसे मुसलमानों पर। एक यूजर ने लिखा तुम गलत रास्तो पर हो, अल्लाह तुम्हें हिदायत दे। एक और यूजर ने उनको मुसलमान घर में पैदा होकर हिंदुओं वाले काम करने वाली कहा है।

सारा का करियर और आने वाली फिल्में
सारा के फिल्मी करियर की बात करें, तो सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सारा कुली नंबर वन और सिंबा फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। सारा जल्द ही अतरंगी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष मुख्य भूमिका में हैं। बताया गया है कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हो गई है और जल्दी ही ये रिलीज कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications