गाड़ी नहीं ऑटो की सवारी लेकर घर पहुंची Sara Ali Khan, यूजर्स बोले- 'ऑटो ड्राइवर को पैसे कौन देगा'

सारा अली खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ऑटो की सवारी करती हुई नजर आईं।

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan Auto Rickshaw Ride: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इसी बीच सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सारा अली खान ने ली ऑटो की सवारी
सारा अली खान अपनी सादगी की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो ऑटो की सवारी करती हुई नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस को ऐसा क्यों करना पड़ा आइए जानते हैं।

एक्ट्रेस ने पैपराजी को बताई ये वजह
दरअसल, बुधवार की रात विक्की कौशल और सारा अली खान मुंबई में फिल्म जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन कर रहे थे। इसके बाद जब एक्ट्रेस का घर लौटने का समय आया तो सारा गाड़ी का इंतजार कर रही थीं लेकिन गाड़ी ने उन्हें धोखा दे दिया। ऐसे में सारा को ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, सारा अली खान जैसे ही ऑटो से उतरती हैं तो पैपराजी उनसे सवाल पूछता है आखिर उन्होंने ऑटी रिक्शा की सवारी क्यों ली? जिसका जवाब देते हुए सारा कहती हैं कि, 'आज गाड़ी नहीं आई'। इसके आगे सारा ने कहा कि वो पहले भी कई बार ऑटो का सफर कर चुकी है। इस दौरान सारा अली खान पैप्स से फिल्म को लेकर भी सवाल करती नजर आईं।

फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल
खैर सोशल मीडिया पर सारा अली खान का यह वीडियो छा गया। फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने उनकी इस सादगी का जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऑटो वाले को पैसा कौन देगा।' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये सस्ता पब्लिसिटी स्टंट है।' एक फैन ने लिखा, 'ऑटो वाले को आज नींद नहीं आएगी'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+