सारा को याद आया बचपन, शेयर की 'निरमा एड' से जुड़ी मजेदार बात

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी अब बॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए हैं। वो अपनी मां अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान के काफी करीब हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वो दोनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। हाल ही में वो हार्पर बाजार इंडिया के कवर पर दिखाई दीं और अपनी बचपन से जुड़ी यादें शेयर कीं।

फैमिली के साथ वक्त बिताना पसंद

फैमिली के साथ वक्त बिताना पसंद

सारा को अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना काफी पसंद है। वो अक्सर अपने पिता के साथ दिख जाती हैं। बचपन की यादों पर बात करते हुए सारा ने कहा कि जब मैं छोटी थी, तो मैं पूरी तरह से तैयार होती थी। उस दौरान मेरी मां मेरा मेकअप करतीं, जबकि पापा मूव या निरमा विज्ञापन करते हुए मेरे छोटे वीडियो बनाते थे।

हिंदी ही निकलती है मुंह से

हिंदी ही निकलती है मुंह से

सारा ने आगे कहा कि मैं पहले जैसी थी, वैसी ही हूं। जब मैं अपने बचपन की तस्वीरें देखती हूं, तो सिर्फ एक ही शब्द दिमाग में आता है कि वो है 'ड्रामाक्वीन'। मैं हमेशा अपनी परंपराओं से जुड़ी रही, चाहे वो मेरे कपड़ों के साथ हो या फिर भाषा के साथ। वहीं जब भी हाई इमोशन वाला माहौल बनता है, तो उनके मुंह से हिंदी ही निकलती है।

अतरंगी में आएंगी नजर

अतरंगी में आएंगी नजर

वहीं फिल्मी करियर की बात करें, तो सारा जल्द ही अतरंगी में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म पूरी तरह से क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी पर बनी है, जिसके डायरेक्टर आनंद एल राय हैं। वैसे तो इसके मेकर्स 2021 की शुरुआत में ही फिल्म को रिलीज करने का मन बना चुके थे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग में देरी हुई। इसके चलते फिल्म की तारीख भी बढ़ा दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+