कार्तिक आर्यन की एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान ने की 'Bhool Bhulaiyaa 2' की तारीफ, दिया ऐसा रिएक्शन

कार्तिक आर्यन की एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान ने उनकी फिल्म ‘भूल भूलैया 2’ की जमकर तारीफ की है। हालांकि, इस बीच सारा मीडिया के कुछ सवालों से बचती हुई भी नजर आईं।

मुंबई, 5 जून: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म को दर्शकों ने अपना ढेर सारा प्यार दिया। रिलीज होने के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में कार्तिक आर्यन की एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान ने उनकी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सारा ने कार्तिक की फिल्म की खूब तारीफ की है।

सारा का वायरल वीडियो

बताते चलें कि एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक्स ब्वॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है। कार्तिक की फिल्म की तारीफ करते हुए सारा कहती हैं कि सभी की फिल्म अच्छा कर रही है इसके लिए वे बधाई देना चाहती हैं। फिल्म अच्छी है और इंडस्ट्री को इसकी जरूरत भी थी। इसके बाद सारा से सवाल किया गया कि क्या वे उन्हें (कार्तिक आर्यन) को मिस कर रहीं हैं, तो सारा बिना कोई जवाब दिए वहां से चलीं गईं।

कार्तिक-सारा के अफेयर की थी चर्चा

कार्तिक-सारा के अफेयर की थी चर्चा

बताते चलें कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पहली बार अपनी फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आए थे। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब जोरों पर रही। हालांकि, फिल्म के फ्लॉप होने के बाद खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। कार्तिक और सारा की जोड़ी फैंस को पसंद आई थी। ऐसे में फैंस इस जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।

कार्तिक की फिल्म ने मचाया धमाल

कार्तिक की फिल्म ने मचाया धमाल

कार्तिक आर्यन आजकल फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। कार्तिक की फिल्म रिलीज होने के बाद से अब तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कार्तिक का रोल फैंस को खूब भा रहा है। इस बीच कार्तिक आर्यन ने एक पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात भी फैंस को बताई है, जिसके बाद फैंस उनके जल्दी ठीक होने की विश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+