सैफ अली खान की बेटी Sara Ali Khan के खिलाफ फतवा जारी, अल्लाह से माफी मांगने को कहा गया , क्या है मामला?
Sara Ali Khan Kedarnath Visit Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर अपने केदारनाथ मंदिर दौरे को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पिछले चार सालों से लगातार बाबा केदार के दर्शन करने पहुंच रहीं सारा अली खान इस बार एक विवाद में घिर गई हैं। उत्तर प्रदेश के इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने पर आपत्ति जताते हुए फतवा जारी किया है। मौलाना ने सारा अली खान को शरीयत के मुताबिक गुनहगार बताते हुए तौबा करने और अल्लाह से माफी मांगने की सलाह दी है।
ठंड में कतार में लगकर सारा अली खान ने किए बाबा केदार के दर्शन
सारा अली खान की हाल ही में केदारनाथ यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे। इनमें एक्ट्रेस कड़ाके की ठंड के बीच मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार में खड़ी नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि सारा अली खान गत 25 अक्टूबर 2026 को बाबा केदार के दर्शन करने पहुंची थीं। केदारनाथ धाम से उनका जुड़ाव काफी पुराना है और वह पिछले कई सालों से यहां नियमित रूप से दर्शन के लिए जाती रही हैं।

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन ने सारा अली खान के खिलाफ क्या कहा?
-सारा अली खान कई मौकों पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी केदारनाथ और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जाहिर कर चुकी हैं। हालांकि इस बार उनकी धार्मिक यात्रा को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
-मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक वीडियो जारी कर सारा अली खान के मंदिर जाने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस्लामिक मान्यताओं और शरीयत के अनुसार किसी दूसरे धर्म की पूजा-पद्धति अपनाना जायज नहीं है।
-वीडियो में मौलाना कहते सुनाई दे रहे हैं कि कई युवाओं ने उनसे सवाल किया था कि क्या सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर में जाकर पूजा करना शरीयत के हिसाब से सही है? इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम की नजर में ऐसा करना जायज नहीं माना जाता।
-उन्होंने सारा अली खान के मंदिर जाने, पूजा-पाठ करने और दर्शन के लिए करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़े रहने का जिक्र करते हुए कहा कि शरीयत के मुताबिक एक्ट्रेस ने गलत काम किया है। मौलाना ने उन्हें गुनहगार बताते हुए तौबा करने की बात कही है। साथ ही कहा है कि सारा अली खान को अपने इस कदम के लिए अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर वह खुदा के दरबार में गुनहगार रहेंगी।
गैर हिंदू श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने बनाया है नियम
-इस पूरे विवाद के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) का एक फैसला भी चर्चा में है। दरअसल कुछ समय पहले समिति ने मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के इच्छुक गैर हिंदू श्रद्धालुओं के लिए एफिडेविट जमा करना अनिवार्य किया था।
-इस संबंध में BKTC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने न्यूज18 से बातचीत में बताया था कि सारा अली खान की टीम ने उनके केदारनाथ दौरे से पहले जरूरी एफिडेविट जमा कर दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने मंदिर समिति की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही दर्शन किए थे।
फिल्म 'केदारनाथ' से भी जुड़ा है सारा अली खान का खास रिश्ता
-सारा अली खान के लिए केदारनाथ सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा भी है। उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) की शूटिंग भी इसी क्षेत्र में हुई थी। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सारा के साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।
-फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के केदारनाथ धाम और गौरीकुंड से केदारनाथ तक के खूबसूरत इलाकों में की गई थी। इस फिल्म के जरिए सारा अली खान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। यही वजह है कि इस जगह से उनका भावनात्मक जुड़ाव भी काफी गहरा माना जाता है।
पहले भी जता चुकी हैं बाबा केदार के प्रति अपनी श्रद्धा
-सारा अली खान कई बार अपने इंटरव्यूज और सोशल मीडिया पोस्ट में केदारनाथ के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर कर चुकी हैं। साल 2024 में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी पहली केदारनाथ यात्रा को याद किया था।
-एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह पहली बार केदारनाथ पहुंची थीं, तब तक वह फिल्म एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। उस वक्त उन्हें इस जगह की अहमियत का भी पूरी तरह अंदाजा नहीं था। इसके बावजूद बाबा केदार से उनका एक खास रिश्ता बन गया। सारा अली खान ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा था कि बस बाबा का बुलावा आता रहे और वह बार-बार उनके दर्शन के लिए पहुंचती रहें।


Click it and Unblock the Notifications
