फिर बढ़ रही हैं कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के बीच नजदीकियां? ब्रेकअप के बाद एकसाथ नजर आया कपल, फोटो वायरल

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों की फोटो देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

Kartik Aaryan Sara Ali Khan In Udaipur: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म के बाद दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि, अब दोनों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों के लव अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई।

ब्रेकअप के बाद फिर साथ दिखे सारा और कार्तिक

ब्रेकअप के बाद फिर साथ दिखे सारा और कार्तिक

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर दोनों एक्टर्स जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। वहीं, अब कार्तिक आर्यन को सारा अली खान के साथ स्पॉट किया गया। दोनों को लंबे समय बाद साथ में देख फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

दरअसल, सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की दो तस्वीर वायरल हो रही है। पहली तस्वीर में सारा के साथ कार्तिक का चेहरा पूरी तरह से नहीं नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे से बात करते हुए दिखाई दिए। फोटो में दोनों की मुस्कुराहट देख ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सब ठीक है। फोटो में दोनों किसी बातचीत में खोए हुए दिखे।

एक दूसरे में खोया हुए दिखा कपल

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इस फोटो में काफी कैजुअल लुक में दिखे। जहां कार्तिक चेक शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं सारा सफेद क्रॉप टॉप और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं। ब्रेकअप की खबरों के बाद दोनों को इस तरह लंबे समय बाद स्पॉट किया गया। ऐसे में फैंस कपल को साथ देख काफी एक्साइटेड हैं।

फोटो देख फैंस हुए एक्साइटेड

फोटो देख फैंस हुए एक्साइटेड

सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो देख फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अगर दोनों एक साथ वापस आ जाते हैं तो कोई भी जोड़ी उनका मुकाबला नहीं कर सकती है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है दोनों के बीच आज भी कुछ नहीं बदला। दोनों पहले की तरह एक दूसरे से बात कर रहे हैं। बेहद क्यूट'। वहीं कुछ फैंस इस वैलेंटाइन वीक से भी जोड़ रहे हैं।

क्या नए प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे सारा और कार्तिक?

क्या नए प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे सारा और कार्तिक?

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही एकसाथ नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर अब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। देखना होगा कि, आने वाले वक्त में दोनों एकसाथ किसी नए प्रोजेक्ट में साथ आते हैं या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+