'अभी बंद करो प्लीज', पैपराजी से परेशान हुईं Sara Ali Khan, गुस्से में कराया कैमरा बंद

Sara Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने कूल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जब भी पैपराजी उनको फोटो क्लिक करने के लिए कहता है वह कभी भी उन्हें नाराज नहीं करती। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस के साथ पैपराजी ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

दरअसल, सारा अली खान को बुधवार की रात मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में स्पॉट किया गया। जहां एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने पहुंची थीं। लेकिन सारा के पीछे-पीछे पैपराजी भी पहुंच गया और उनकी फोटो क्लिक करने लगा। पहले तो सारा अली खान ने मुस्कुराते पोज दिया। लेकिन इसके बावजूद पैपराजी ने एक्ट्रेस का पीछा नहीं छो़ड़ा और वह कैमरा लेकर सारा के पीछे चलने लगे।

Sara Ali Khan

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही सारा अली खान पैपराजी को पोज देकर अपने दोस्त के पास वहां से चली जाती हैं। तभी उनके पीछे फिर से पैपराजी फोटो क्लिक करने आते हैं। ये देखकर सारा अली खान अपना आपा खो बैठती हैं और पैपराजी का हाथ झटकते हुए कहती हैं- 'सर प्लीज अभी बंद करो ना... सच में मुझे अच्छा नहीं लगता'।

फिलहाल सोशल मीडिया पर सारा अली खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ फैंस ने एक्ट्रेस का खुलकर सपोर्ट किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, जीने दो भाईयों,'उनकी भी लाइफ है हर दिन पीछे पड़े रहते हो सब'। अन्य यूजर ने लिखा- 'गुस्सा आ ही जाता है, हर जगह घुस जाते हैं'।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें विक्की कौशल के साथ फिल्म जरा हटके जरा बचके में देखा गया था। दोनों ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर की। इसके बाद अब एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म मेट्रो इन दिनों की शूटिंग में बिजी है। जिसमें वह मशहूर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+