Photos: तुर्की ट्रिप पर Sara Ali Khan, दोस्तों संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों तुर्की में अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
मुंबई, 29 मई: एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह इन दिनों तुर्की में टाइम स्पेंट कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह इस ट्रिप का अच्छे से लुत्फ उठा रही हैं।

सारा ने शेयर की तस्वीरें
सारा अली खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बॉस्फोरस द्वारा बॉस।" सारा ने अपने दोस्तों, स्टाइलिस्ट तान्या घावरी, टैलेंट मैनेजर पार्थ मंगला और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ पोज दिए"। अपनी तस्वीरों में सारा अली खान ने ब्लू मस्जिद में पोज देते हुए फैंस को एक झलक दिखाई। देखिए तस्वीरें
कश्मीर की शेयर की थी तस्वीरें
इससे पहले सारा अली खान ने कश्मीर की तस्वीरें शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी ट्रिप का अच्छे लुत्फ उठाया था। उन्होंने कैंपिंग से लेकर नदी के किनारे तक उन खूबसूरत वादियों की प्रशंसकों के साथ झलकियां शेयर की थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, उन्हें घूमने का काफी शौंक है।
सारा अली खान की अपकमिंग फिल्में
वहीं बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो, वह फिल्म गैसलाइट में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा सारा अली खान एक्टर विक्की कौशल के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म का भी हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications