सारा अली खान ने जिस बॉडीगार्ड को लगाई थी डांट अब उसी की ली साइड, जानिए पूरा मामला
मुंबई, दिसंबर 01। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का मंगलवार को एक वीडियो मीडिया में आया था, जिसमें वो अपने बॉडीगार्ड को ये कहकर डांट रही थी कि अगर किसी को ऐसे गिराया तो...। इसके बाद सारा अली खान मीडियाकर्मियों से माफी मांगती हुई दिख रही थीं। सारा के इस वीडियो के बाद अब एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने बॉडीगार्ड का पक्ष ले रही हैं और ये कह रही हैं, "मैं जानती हूं कि वो ऐसा नहीं कर सकते।"

समझिए पूरा मामला
आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि आखिर ये मामला क्या है। दरअसल, मंगलवार को मीडिया में सारा का एक वीडियो सामने आता है, जिसमें वो अपने बॉडीगार्ड पर गुस्सा करती दिख रही हैं। वीडियो को लेकर कहा गया कि जब सारा अपनी अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी' के गाने 'चका चक' की लॉन्चिंग में पहुंची तो उस दौरान उनके बॉडीगार्ड ने किसी मीडियाकर्मी को धक्का दे दिया था और जब सारा उस कार्यक्रम से बाहर आईं तो उन्होंने उस मीडियाकर्मी के बारे में पूछा और कहा, 'किधर है, किधर है, जिसको गिराया।' इस पर वहां मौजूद लोग कहते हैं कि 'जिसको गिराया था वो चले गए।' इसके बाद सारा को गुस्सा आता है और वो अपने बॉडीगार्ड से कहती हैं कि 'आप प्लीज किसी को धक्का मत दो, प्लीज ऐसा मत करो।' सारा वहां मौजूद लोगों से माफी मांगती हैं।

नए वीडियो में सारा ने ली अपने बॉडीगार्ड की साइड
ये तो मामला था कल तक का, जब सारा ने लोगों से माफी मांगी थी। अब उनका जो नया वीडियो सामने आया है, उसमें सारा अली खान अपने बॉडीगार्ड की तारीफ कर रही हैं। नए वीडियो में सारा अली खान से एक पैपराजी फोटोग्राफर कहता है, "सारा जी सुनिए, वो कल ना उनका (सारा के बॉडीगार्ड) की गलती नहीं थी, आपके बाउंसर की कोई गलती नहीं थी" ये सुनकर सारा अली खान कहती हैं, "मुझे पता है, उनकी गलती नहीं थी, वो कभी गलत हो ही नहीं सकते। उन लोगों ने किसी को लाया था, जिन्होने आपको धक्का दिया, इसलिए मुझे बुरा लगा। इनकी गलत नहीं है, मुझे पता है, ये कभी नहीं करेंगे ऐसा।

24 दिसंबर को रिलीज होगी सारा की नई फिल्म
आपको बता दें कि सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' के पहले गाने "चका चक" का प्रचार कर रही थीं, जिसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया था और इसमें अक्षय कुमार और धनुष ने अभिनय किया है। सारा की ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। आपको बता दें कि सारा अली कान पैपराजी फोटोग्राफर्स की हमेशा से ही पहली पसंद रही हैं। वो जब भी उनके सामने आती हैं तो उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते कहती हैं।
सारा अली खान का नया वीडियो
सारा का पुराना वीडियो
ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant के पति रितेश को लेकर बड़ा खुलासा,सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई!












Click it and Unblock the Notifications