क्या खत्म हुई सारा और कार्तिक के बीच दूरियां? ब्रेकअप के सालों बाद साथ दिखा कपल

मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान सारा अली खान और कार्तिक आर्यन साथ में नजर आए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

मुंबई, 17 जून: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब फिल्म 'लव आजकल 2' के बाद दोनों कईं समय बाद एक साथ नजर आए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वी़डियो में दोनों एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस कपल को पसंद करने वाले फैंस दोनों को साथ देखकर काफी खुश हैं।

कार्तिक और सारा की वायरल वीडियो

कार्तिक और सारा की वायरल वीडियो

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कईं ऐसे कपल हैं जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं एक कपल ऐसा भी है जो अपने ब्रेकअप के बाद भी चर्चा में रहते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की। जिनको लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं। अब इन अफवाहों के बीच दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दोनों साथ में पोज देते हुए फोटोज क्लिक करवा रहे हैं।

एकसाथ पोज देते आए नजर

बीती रात मुंबई में एक इवेंट में सभी स्टार्स पहुंचे थे। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेड कर रही है। इस वीडियो में सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन मीडिया फोटोग्राफर्स की गुजारिश पर सारा को साइड में ले जाकर पोज देने लगते हैं। वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस ने दोनों को कईं समय बाद साथ देखकर खुशी जताई। वहीं कुछ फैंस ने सारा अली खान को खूब खरी खोटी सुनाई।

सारा अली खान को यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

सारा अली खान को यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

कार्तिक और सारा की इस वीडियो पर फैंस की तरह-तरह प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। एक यूजर ने सारा अली खान को खरी खोटी सुनाते हुए ट्वीट कर लिखा, 'भूल भुलैया 2 देखने के बाद पता चल जाएगा कि वह कितना बड़ा स्टार बन चुका है। इतना एटीट्यूड अच्छा नहीं है सारा जी..।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतना नौटंकी कौन करता है भाई?' बता दें कि ट्विटर पर #Sartik ट्रेंड हो रहा है।

क्यों हुआ था सारा और कार्तिक का ब्रेकअप?

क्यों हुआ था सारा और कार्तिक का ब्रेकअप?

बता दें कि, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'लव आजकल 2' में साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही सारा ने कार्तिक को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था और फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं।

सारा-कार्तिक की अपकमिंग फिल्म

सारा-कार्तिक की अपकमिंग फिल्म

वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 सुपरहिट साबित हुई। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब इस फिल्म के बाद कार्तिक आर्यन 'शहजादा' फिल्म में नजर आएंगे। वहीं सारा अली खान फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ विक्रांत मैसी भी हैं। इसके अलावा उनके पास और भी कईं प्रोजेक्टस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+