'मुझे किसी पर कीचड़ उछालने...' संजीदा शेख के बयान पर ये क्या बोल गए एक्स पति आमिर अली? तलाक पर बोले एक्टर
Sanjeeda Sheikh Aamir Ali: टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख को हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया था जिसके बाद से वह काफी चर्चा में हैं। सीरीज को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है हालांकि एक्ट्रेस लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।
बता दें कि, संजीदा शेख का आमिर अली से साल 2022 में तलाक हो गया था। हालांकि वह बहुत कम अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करती हैं। बीते दिनों संजीदा शेख ने एक इंटरव्यू में अपने एक्स पति आमिर अली का बिना नाम लिए कहा था कि कई ऐसे पार्टनर्स होते हैं जो आपको अक्सर डिमोटिवेट करते हैं।

इतना ही नहीं संजीदा शेख ने ये भी कहा था कि, 'कुछ ऐसे पुरुष हैं, जो आपको महसूस कराते हैं कि आप कुछ नहीं कर सकते। ऐसे लोगों से दूर रहना ही बेहतर है। फिर आप अपने जीवन के लिए फैसला लेते हैं और यहीं मैंने अपने लिए किया।' अब इस पर उनके एक्स पति आमिर अली का रिएक्शन सामने आया है।
NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में आमिर अली ने कहा कि, "हम दोनों एक-दूसरे के बारे में जो कुछ भी कहते हैं वह हमारे बारे बीच नहीं होता है। अब हम लगभग पांच साल से एक साथ नहीं हैं। मुझे लगता है, उस दौरान हो सकता है उनके साथ कुछ हुआ हो। हमारी तो एक पुरानी कहानी है जो अब खत्म हो चुकी है। मुझे पता है कि उस दौर में मुझ पर क्या गुजरी और मेरे साथ क्या हुआ। मुझे पब्लिक में किसी के ऊपर कीचड़ उछालने की आदत नहीं है। मैंने कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया है और न ही कभी रखूंगा, खासकर जिनके साथ मेरा रिश्ता रहा है।''
बता दें कि, 'क्या दिल में है' टीवी सीरियल से संजीदा शेख और आमिर अली की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इसके बाद कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। फिर साल 2018 में सरोगेसी की मदद से दोनों की बेटी हुई। लेकिन दो साल बाद ही दोनों के बीच अलग होने की खबरें सामने आने लगी थी और फिर 2022 में कपल ने तलाक ले लिया। फिलहाल बेटी की अकेले परवरिश संजीदा शेख कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications