नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली की एंट्री, 'हीरामंडी' वेब सीरीज के साथ करेंगे शुरुआत
नई दिल्ली, 10 अगस्त। दिग्गज फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली जिन्हें देवदास, बाजीराव मस्तानी, हम दिल दे चुके सनम, ब्लैक जैसी जबरदस्त फिल्मों के लिए जाना जाता है अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एंट्री करने जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली हीरामंडी से नेटफ्लिक्स पर अपनी डिजिटल पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हीरामंडी फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज है, जिसमे देश की आजादी से पहले लाहौर को दिखाया या है। इस सीरीज में हीरामंडी की वेश्याओं से जुड़ी कहानियों को दिखाया जाएगा।

बता दें कि संजय लीला भंसाली ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स ने उन्हें बधाई दी है, जिसमे सलमान खान,र दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अजय देवगन समेत कई स्टार्स शामिल हैं। 25 साल के जश्न के अगले ही दिन नेटफ्लिक्स की ओर से इस बाबत जानकारी साझा की गई है जिसमे कहा गया है कि संजय लीला भंसाली जल्द ही नेटफ्लिक्स के साथ पार्टरनशिप में ओरिजिनल सीरीज हीरामंडी लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज की टैगलाइन है जहां वेश्याएं महारानी थीं।
हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि सीरीज में कौन से एक्टर नजर आएंगे। लेकिन भंसाली का कहना है कि यह लाहौल के हीरामंडी की वेश्याओं की बड़ी कथा है, यह बेहद खास है जिसके साथ मैं 14 साल से जी रहा हूं। यह बहुत ही महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। गौर करने वाली बात है कि हीरामंडी आजादी से पूर्व भारत के लाहौर में स्थित था, जिसे रेड लाइट एरिया के तौर पर जाना जाता था। 15-16वीं शताब्दी में इसे तवायफों का केंद्र कहा जाता था।












Click it and Unblock the Notifications