संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी, मोशन पोस्टर में 6 हीरोइनों ने लोगों को बनाया दीवाना
Heeramandi First Look: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'हीरामंडी' का पहला मोशन पोस्टर और फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया है। ऐसे में साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म में कौन कौन से कलाकार नजर आने वाले हैं।

Heeramandi First Look: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हमेशा से ही अपनी फिल्मों में कुछ अलग करते नजर आए हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्देशन करते हुए देखा गया था। फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट ने दमदार एक्टिंग की थी और उनके एक्टिंग की हर जगह तारीफ हुई थी। अब बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम उन्होंने 'हीरामंडी' रखा है। इसका फर्स्ट लुक वीडियो आज रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेसेस एकसाथ नजर आएंगी।
'हीरामंडी' का पहला मोशन पोस्टर जारी
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'हीरामंडी' का पहला मोशन पोस्टर और फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया है। ऐसे में साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म में कौन कौन से कलाकार नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में उनका लुक भी दिखाई दे रहा है। फिल्म को पोस्टर में देखा जा सकता है कि इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, रिचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल नजर आएंगी। इस मोशन पोस्टर में सभी हीरोइनें एकदम रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक ने ही सभी को क्रेजी कर दिया है और सोशल मीडिया पर इस फिल्म की चर्चा होने लगी है।
पोस्टर में नजर आईं 6 हीरोइनें
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर आउट होते ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। जानकारी के अनुसार ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस मोशन पोस्टर को नेटफ्लिक्स के ट्विटर हैंड पर रिलीज किया गया है। इस मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- एक और समय, एक और युग, संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक और जादुई दुनिया जिसका हिस्सा बनने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते। पेश है #हीरामंडी..की खूबसूरत दुनिया की एक झलक। इस मोशन पोस्टर को देखने के बाद अब लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications