अरसों बाद संजू दादा की 'मुन्ना भाई' का खुला राज, अनिल कपूर बोले- 'तेजाब' से....
हाल ही में अनिल कपूर ने एक्टर संजय दत्त के 'मुन्ना' रोल लेकर बड़ा खुलासा किया है। अपने रीसेंट इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा कि संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई' का आईडिया 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' में अनिल कपूर के रोल 'मुन्ना
मुंबई, 11 जुलाई: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अनिल कपूर की एक्टिंग के तो सभी दीवाने हैं। अभिनेता ने अपने दमदार रोल से कई बार फैंस का दिल जीता है। पुरानी फिल्में हो या फिर नई, एक्टर दर्शकों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हाल ही में अभिनेता ने एक्टर संजय दत्त को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अपने रीसेंट इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा कि संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई' का आईडिया 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' में अनिल कपूर के रोल 'मुन्ना' से लिया गया था।

जब मुन्ना बने अनिल
बताते चलें कि अनिल कपूर की फिल्म 'तेजाब' में उनके साथ माधुरी दीक्षित और चंकी पांडे नजर आए थे। इसमें अनिल ने एक पुलिस मैन का रोल निभाया था, जो बाद में गैंगस्टर बन गया, जिसका नाम तो मुन्ना था लेकिन उसे बाद में मुन्ना भाई के नाम से जाने जाने लगे। इसके बाद संजय दत्त को 2004 में आई फिल्म में मुन्ना भाई के किरदार में देखा गया।
फेमस हुआ मुन्ना किरदार
बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, अनिल कपूर को अपने सीरियस कैरेक्टर को भी मजाकिया अंदाज में पेश करने को कहा गया, ताकि उनके किरदार की छाप दर्शकों के दिलों में हमेशा बनी रहे। उन्होंने बताया कि वो सात दिन में उनका प्रेम किरदार, मिस्टर इंडिया में अरुण और तेजाब में मुन्ना कुछ ऐसे किरदार थे, जो दर्शकों को आज भी याद हैं। मुन्ना के बारे में बातचीत करते हुए एक्टर ने कहा कि उसपर फिल्म बन गई, किरदार इतना फेमस हो गया कि उसका नाम भी उन लोगों ने मुन्ना भाई रखा। राजकुमार हिरानी ने कहा कि नाम से इतना प्रेरित हुए कि फिल्म की कहानी ही लिखने लगे।
रंगीला में आमिर बने मुन्ना
बॉलीवुड में 90 के दशक में मु्न्ना एक ऐसा नाम था, जो नेगेटिव रोल्स के लिए काफी परफेक्ट और फेमस भी था। फिल्म रंगीला में आमिर खान के केरेक्टर के लिए भी डायरेक्टर इसी नाम से प्रेरित थे। हालांकि नाम को छोड़कर इन किरदारों में शायद ही कोई कनेक्शन रहा होगा।
इस फिल्म में दिखे अनिल
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बात करें, तो एक्टर हाल ही में फिल्म जुग जुग जियो में नजर आए। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। 24 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ नीतू कपूर नजर आईं। इसके साथ ही वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में लीड रोल में थे।












Click it and Unblock the Notifications