सानिया मिर्जा के घर आया नन्हा मेहमान? क्या तलाक के बाद टेनिस प्लेयर ने दी गुड न्यूज? आप हो जाएंगे हैरान
Sania Mirza With Newborn Baby: इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने जब से पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को तलाक दिया है, तब से वह खबरों में छाई रहती हैं। तलाक के बाद जहां शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है, वहीं सानिया मिर्जा का नाम भी कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ जोड़ा गया था।
बॉलीवुड में कदम नहीं रखेंगी सानिया मिर्जा
हालांकि सानिया मिर्जा ने साफ बताया था कि वह फिलहाल दोबारा किसी भी नए रिश्ते में नहीं जुड़ना चाहती हैं और अपने बेटे को अपना पूरा टाइम देना चाहती हैं। कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया गया था कि सानिया मिर्जा बॉलीवुड में भी कदम रख सकती हैं। लेकिन टेनिस प्लेयर ने तो इस बात से भी साफ इनकार कर दिया है।

सानिया की लेटेस्ट फोटो देख लोग हुए हैरान
सानिया मिर्जा टेनिस कोर्ट से भी दूर चल रही हैं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गई है। उसे देखने के बाद लोग भी कन्फ्यूज हो रहे हैं और उनके बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं।
इजहान की फोटो हुई वायरल
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाडले बेटे इजहान मिर्जा मलिक की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो एक नवजात बच्चे को गोद में लेकर प्यार से निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस खबर को देखते ही लोग भी दंग रह गए हैं। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद टेनिस प्लेयर दोबारा मां बन गई हैं। लेकिन क्या ये सच है?
सानिया मिर्जा ने शेयर की बच्चे की तस्वीरें
सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें उनके वर्कआउट, ट्रैवलिंग के हाइलाइट्स दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सानिया ने कैप्शन में लिखा है- बेशक दरारें हैं, रोशनी इसी तरह से आती है।
इजहान की गोद में छोटा सा बच्चा
इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपीन तरफ खींचा है। इस बीच एक तस्वीर ने फैंस को हैरान कर दिया है जिसमें सानिया मिर्जा के नन्हें लाडले बेटे इजहान मिर्जा मलिक अपनी गोद में एक नवजात बच्चे को खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बेबी गर्ल को देख यूजर्स हुए कन्फ्यूज
सानिया मिर्डा का बेटा इजहान गोद में लिए बच्चे को प्यार से निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीर वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि टेनिस प्लेयर दोबारा से मां बन गई हैं। वहीं कुछ लोगों ने बधाई देनी भी शुरू कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि हो सकता है कि सानिया मिर्जा का बेटा किसी विज्ञापन का शूट कर रहा हो।
सानिया का नहीं बहन अनम का है बच्चा
आपको बता दें कि तस्वीर में दिख रहा बच्चा सानिया का नहीं बल्कि उनकी बहन अनम मिर्जा का है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि ये अनम की नन्ही बेटी दुआ के जन्म के समय की है। सानिया मिर्जा इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। लाइमलाइट से दूर उनका पूरा फोकस सिर्फ परिवार और बेटे पर है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक होने के बाद से सानिया हैदराबाद में परिवार और दोस्तों के साथ रह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications