कमाई के मामले में सानिया मिर्जा को कड़ी टक्कर देती हैं बहन, क्रिकेटर संग रचाई शादी, जानें कौन हैं अनम मिर्जा
Sania Mirza Sister Anam Mirza: भारत की टॉप टेनिस खिलाड़ी, सानिया मिर्जा ने देश को अपनी उपलब्धियों से हमेशा गर्व महसूस कराया है। यही वजह है कि वह देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जाना-माना नाम है। ठीक वैसे ही उनकी बहन अनम मिर्जा ने फैशन और बिजनेस की दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है।
सानिया मिर्जा को मिली प्रसिद्धि के बावजूद उनकी बहन अनम ने खुद को साबित किया और खूब नाम कमाया। बता दें कि, अनम मिर्जा का जन्म 25 फरवरी, 1994 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा नासर स्कूल से पूरी की और फिर सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर वुमन से मास कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीज की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता, इमरान मिर्जा एक खेल पत्रकार थे, और मां, नसीमा, प्रिंटिंग बिजनेस में काम करती थीं।

मास कम्युनिकेशन करने के बाद अनम मिर्जा ने साल 2013 में हैदराबाद में एक न्यूज आधारित वेबसाइट, "Ink to Change" की शुरुआत की। यह वेबसाइट उभरते हुए पत्रकारों के लिए लॉन्च की गई थी। इसके बाद अनम मिर्जा ने अपना फैशन ब्रांड "The Label Bazaar" शुरू किया। इस ब्रांड ने अपने अनोखे डिज़ाइनों और स्टाइल के लिए उन्होंने खूब पहचान बनाई।
ये भी पढ़ें: Sania Mirza: सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी फिर से एक साथ? सोशल मीडिया पर छाया कश्मीर का फोटो
इस ब्रांड में फैशन से जुड़ी हर चीज़ मिलती है, जैसे एक्सेसरीज़, बैग्स, शूज़ और ब्यूटी ब्रांड्स। कुछ ही वर्षों में "The Label Bazaar" भारत का सबसे चर्चित फैशन ब्रांड बन गया। इस ब्रांड की कलेक्शन मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और दुबई में आयोजित एक्सीबिशन्स और शोज के माध्यम से प्रदर्शित की जाती हैं।
2022 में अनम मिर्जा ने एक और सफलता हासिल की जब उन्होंने "Daawat-e-Ramzan" की सह-स्थापना की, जो हैदराबाद का सबसे बड़ा रमजान एक्सपो है। यह इवेंट हर साल करीब 1.5 लाख विजिटर्स आकर्षित करता है और इसमें 200 रिटेल शॉप्स, 30 से ज्यादा फूड स्टॉल्स और कई अन्य आकर्षण होते हैं।
अनम ने बिजनेस करके काफी सफलता हासिल की, इसके अलावा वह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म्स पर उनके 1.25 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनम इससे तगड़ी कमाई करती हैं और उनकी कुल नेटवर्थ ₹331 करोड़ है। हालांकि उनकी प्रापर्टी और कार कलेक्शन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं अगर सानिया मिर्जा की बात करें तो उनकी 216 करोड़ नेटवर्थ है। यानि की टेनिस प्लेयर अपनी बहन से कमाई के मामले में पीछे हैं।
अनम मिर्जा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सानिया मिर्जा की तरह उन्होंने भी अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। 18 नवंबर 2016 को अकबर राशीद से शादी की थी। हालांकि, साल 2018 में वे दोनों अलग हो गए। इसके बाद, अनम ने फिर को फिर से प्यार हुआ और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद अजहरुद्दीन से शादी की। अगस्त 2022 में अनम और असद ने अपने जीवन में खुशियों की नई शुरुआत की और अपनी बेटी "दुआ" का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: 'शोहरत हिंदुस्तान से ली और शौहर पाकिस्तान का,' Sania Mirza को कुमार विश्वास ने सरेआम किया शर्मिंदा












Click it and Unblock the Notifications