'शोहरत हिंदुस्तान से ली और शौहर पाकिस्तान का,' Sania Mirza को कुमार विश्वास ने सरेआम किया शर्मिंदा
Sania Mirza: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे के नाम को लेकर कुछ बयान दिए थे। कुमार विश्वास ने किसी कवि सम्मेलन के मंच से कुछ बातें कही थीं और सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
सैफ के बड़े बेटे का नाम विदेशी आक्रान्ता तैमूर पर रखने को लेकर कुमार विश्वास की तरफ से प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा था कि भारत को लूटने वाले और माँ-बेटियों का बलात्कार करने वाले आक्रान्ता का नाम ही मिला था क्या? कोई और नाम भी रख सकते थे, नाम तो काफी सारे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब कुमार विश्वास ने ऐसी कोई बयानबाजी की हो। इससे पहले भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा को लेकर भी उन्होंने एक बयान दिया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सानिया की शोएब मलिक से शादी के बाद यह वीडियो आया था।
Sania Mirza पर क्या बोले कुमार विश्वास
2010 में सानिया की शादी के बाद कुमार विश्वास ने 2011 में कहा कि पिछले साल हमारी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की शादी हुई। मुझे सानिया की शादी से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मुझे इस बात पर आपत्ति है कि सानिया ने अपना नाम और प्रतिष्ठा ('शोहरत') भारत से अर्जित की और अपना पति ('शोहर') पाकिस्तान से चुना। मैंने उसे एक एसएमएस भी भेजा, जिसमें कहा गया कि यदि आप एक 'हिटर' चाहते हैं तो हमारे पास भारत में यूसुफ पठान है, तो आप इतनी दूर क्यों जा रहे हैं।
Sania Mirza का हो गया है तलाक
गौरतलब है कि सानिया और शोएब की शादी अप्रैल 2010 में हुई थी। एक दशक से ज्यादा समय तक चलने के बाद यह शादी टूट गई। साल 2023 में सानिया और शोएब ने अलग होने का फैसला ले लिया। दरअसल शोएब को सानिया ने छोड़ दिया क्योंकि उनका अफेयर किसी और के साथ था।
सानिया के जाते ही शोएब ने पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी कर ली। शोएब अपनी तीसरी बीवी के साथ दुबई में रहते हैं। उधर सानिया भी अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications