Sana Khan बेटे को पहले ही दिन से सुना रही हैं कुरान, सोशल मीडिया पर साझा की पहली झलक

हाल ही में सना खान ने एक बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने उसका नाम सैय्यद तारिक जमील रखा। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है।

Sana Khan Baby Photo: बिग-बॉस फेम एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह उसको प्यार से कुरान सुनाती हुई नजर आईं।

सना खान ने बेटे की साझा की पहली झलक
सना खान और मुफ्ती अनस सैयद ने पिछले महीने अपने बेटे का स्वागत किया। जिसका नाम उन्होंने सैय्यद तारिक जमील रखा। जिसका मतलब बेहद खास है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने बेटे की पहली क्यूट सी वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बेटे को अपनी आवाज में कुरानी सुनाई। इस वीडियो में बच्चा अपने झूले में लेटा हुआ दिख रहा है।

Sana Khan

एक्ट्रेस ने बेटे को सुनाई कुरान
सना खान ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, "अपने बच्चे का पहले ही दिन से कुरान से परिचय करवा रही हूं"। इसके अलावा सना ने अपने बेटे का एक और वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। इसमें उनके पति अनस और बेटे तारिक का हाथ दिख रहा है। बच्चे ने बड़े प्यार से अपने पिता की उंगली पकड़ी हुई है। ऐसा लग रहा है वह सुकून से कुरान सुन रहा है।

5 जुलाई को किया बेटे का स्वागत
5 जुलाई को सना खान ने अपने बेटे की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया था कि बेटे का नाम तारिक जमील रखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'जमील का मतलब होता है खूबसूरत. अल्लाह हमारे बेटे को इस्लाम का खूबसूरत चिराग बनाए जो इस्लाम को नूर की तरह फैलाए'। बता दें कि, सना खान ने मार्च 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके बच्चे की यह पहली वीडियो काफी वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+