राखी सावंत और आदिल खान का घर बसाना चाहते हैं सना खान के पति मुफ्ती अनस, कहा- 'मसले को खत्म करें'

हाल ही में सना खान को उनके पति मुफ्ती अनस के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने राखी सावंत के इस्लाम कबूल करने पर बयान दिया।

Rakhi Sawant Controversy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंद को छोड़ सना खान मुफ्ती अनस से शादी कर ली। एक्ट्रेस फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। इस बीच एक्ट्रेस को उनके पति के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनसे राखी सावंत को लेकर सवाल किया गया।

सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पैपराजी ने कपल से राखी सावंत की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया कि, उन्होंने इस्लाम का रास्ता चुन लिया है। हालांकि वह कई बार लोगों के निशाना पर आ जाती हैं कि वह सिर्फ इस्लाम के नाम पर पब्लिसिटी लूट रही हैं? इस पर आप क्या कहना चाहेंगी?

Rakhi Sawant

हालांकि इस सवाल से सना खान ने किनारा कर लिया और कहा कि, मैं किसी विवाद में कोई कमेंट नहीं करना चाहती। मुझे किसी भी कंट्रोवर्सी में नहीं फंसना है। वहीं एक्ट्रेस के पति मुफ्ती अनस ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, इनसे राखी सावंत का कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान मुफ्ती ने कहा कि वह राखी सावंत और आदिल को अच्छे से जानते हैं और दोनों के काफी करीब भी हैं।

मुफ्ती अनस ने आगे कहा कि, 'आदिल मेरे भाई की तरह हैं और राखी सावंत मेरी बहन की तरह हैं। बस दुआ यही करता हूं कि दोनों के बीच चीजें जल्दी सुलझ जाएं। अभी आया हूं दोनों से मिलेंगे कोशिश करेंगे कि दोनों के मसले आपस में खत्म किए जाएं। मैं तो बस अपनी बहन राखी सावंत और भाई आदिल के लिए हमेशा खड़ा हूं।'

इसके अलावा मुफ्ती अनस ने राखी सावंत के उमराह पर कहा कि, 'मैं राखी सावंत के उमराह पर कुछ नहीं कहूंगा। ये उनका अपना मामला है कि वह क्या कर रही हैं और क्या नहीं।' इस दौरान सना खान ने कुछ भी कहा और उन्होंने चुप्पी साधी हुई थी। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि, सना खान ने इंडस्ट्री छोड़ने का बहुत जल्दी फैसला कर लिया था। उन्होंने अपने करियर के पीक पर ही बिजनेसमैन और इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती अनस सैयद से साल 2020 में शादी कर ली थी। अब शादी के 3 साल बाद एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म इस साल 5 जुलाई 2023 को दिया। फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं और अपने मदरहुद को एंजॉय कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+