'मेरे वकील की फीस.....' इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर पहली बार समय रैना ने तोड़ी चुप्पी

Samay Raina: समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया की कॉन्ट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस भी लगातार दोनों को समन भी जारी कर चुकी है। रिपोर्ट्स की माने तो समय इन दिनो अपने शो के टूर पर हैं। वहीं, दूसरी तरफ रणवीर के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। अब हाल ही में पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर खुद समय रैना ने बयान दिया है।

समय का हाल ही में कनाडा में शो था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो समय ने कहा, मेरे शो में कई सारे मौके आएंगे। आपको ये लग भी सकता है कि मैं कुछ फनी बोल सकता हूं, लेकिन तभी आप बीयरबाइसेप्स को याद कर लेना। शायद मेरा समय खराब चल रहा है। लेकिन दोस्तों ये याद रखना मैं समय हूं।

Samay Raina

इस शो को शुभम दत्ता नाम के व्यक्ति ने अटेंड किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया, 27 साल के एक लड़के को मैंने पहली बार मेंटल प्रेशर में देखा। उसकी आंखों के नीच डार्क सर्कल थे। चेहरा भी डल हो गया है। बाल अजीब से बिखरे हुए थे। धूल भरी हुडी पहन कर वो स्टेज पर आए। मंच से माइक पर उन्होंने सबसे पहले कहा, मेरे वकील की फीस देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। 700 लोगों को मैंने पहली बार एक साथ खड़े होकर उसका हौसला बढ़ाते हुए देखा। उनकी आंखों में आंसू थे और वो स्टेज पर खड़े हुए थे।

बता दें, इस विवाद के चलते, मुंबई पुलिस ने रणवीर, समय रैना, अपूर्वा मखीजा और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू की है। रणवीर के मुंबई स्थित घर पर पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए प्रयास किया, लेकिन वे वहां नहीं मिले। फोन स्विच ऑफ है। समय रैना ने भी अपने यूट्यूब चैनल से 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के सभी एपिसोड हटा दिए हैं और कहा है कि उनका उद्देश्य केवल लोगों को हंसाना था। इस मामले में अपूर्वा मखीजा अपना बयान दर्ज करवा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+