'फॉर्टनाइट फ्रेम' शो में 'बिहाइंड द सीन' की चर्चा से समर ने फिल्म जगत में मचाई हलचल,कहा- यह एक फिल्म मेकिंग...

Bollywood News: बॉलीवुड की हसीन गलियारों में इन दिनों बिहार के लाल ने अपने नए शो से सनसनी फैला दी है। निर्देशक, निर्माता और लेखक समर के मुखर्जी टिहरी ऑन सोन (सासाराम, बिहार) में पैदा हुए। वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में अभी पूरा परिवार रहता है, उनकी कर्मभूमि मुंबई बन चुकी है।

समर के मुखर्जी के नए यूट्यूब शो 'फॉर्टनाइट फ्रेम' ने फिल्म जगत में हलचल मचा दी है। शो ने फिल्म मेकर्स के माथे पर शिकन की लकीर खींच दी है कि कहीं यह उनके लिए मुसीबत ना बन जाए। ऐसा क्यों और कैसे, इस पर भी हम आगे बात करने जा रहे हैं।

Samar created a stir in the film world by discussing behind the scenes in the show Fortnite Frame

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में 'फॉर्टनाइट फ्रेम' के निर्देशक, निर्मात और लेखक समर के मुखर्जी ने कहा कि यह एक फिल्म मेकिंग न्यूज़ प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम को 10 अगस्त को लॉन्च किया गया है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर, तकनीकी अपडेट्स और फिल्ममेकर्स के इंटरव्यू शामिल होंगे।

आपको बता दें कि इस शो की सबसे बड़ी खासियत है इसका 'बिहाइंड द सीन्स' सेगमेंट, जहां फिल्मों के निर्माण से जुड़े अनछुए पहलुओं को उजागर किया जाएगा। यही सेगमेंट फिल्म मेकर्स के लिए चिंता की वजह बन रही है। उन्हें डर है कि इस सेगमेंट के जरिए फिल्म निर्माण की प्रक्रिया से जुड़े कुछ ऐसे राज खुल सकते हैं, जो अब तक पर्दे के पीछे ही रहे हैं।

कई फिल्म मेकर्स का मानना है कि इससे उनकी छवि खराब हो सकती है और दर्शकों का फिल्मों के प्रति नजरिया भी बदल सकता है। कुछ फिल्ममेकर्स ने तो इस शो के खिलाफ आवाज उठानी भी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यह शो फिल्म इंडस्ट्री के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

समर के मुखर्जी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि 'फॉर्टनाइट फ्रेम' का मकसद फिल्म मेकिंग की कला को बढ़ावा देना है, न कि किसी की छवि खराब करना। फिलहाल तो फिल्म इंडस्ट्री में इस शो को लेकर बहस जारी है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में क्या कुछ नया खुलासा होता है और इसका फिल्म मेकर्स पर क्या असर पड़ता है। क्या यह शो वाकई में फिल्म इंडस्ट्री के लिए मुसीबत बन जाएगा या फिर यह फिल्म मेकिंग की दुनिया में एक नई क्रांति लाएगा? यह तो वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+