पूर्व पति से जुड़े टैटू को लेकर समंथा को है बेहद अफसोस, अब हो रहा पछतावा, फैन्स को दी ये सलाह

मुंबई, 19 अप्रैल। फिल्म अभिनेत्री समंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। समंधा ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने हर हाल में खुद को मजबूत रखने का भी राज बताया। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उन्हें लगातार नीचा दिखाने की कोशिश करते रहते हैं और उन्हें पीछे ढकेलने की कोशिश करते हैं लेकिन बावजूद इसके वह कमजोर नहीं पड़ती हैं। समंथा ने बताया कि हकुना मटाटा यानि चिंता मत करो वाला रवैया उन्हें हमेशा ताकत देता है और मुझे सकारात्मक रखता है।

कभी ना बनवाएं टैटू

कभी ना बनवाएं टैटू

इंस्टाग्राम पर सेशन के दौरान समंथा ने अपने फैंस के उस सवाल का भी जवाब दिया, जिसमे फैन ने समंथा के शरीर पर टैटू को लेकर सवाल किया था। समंथा ने लोगों को सलाह दिया कि वह कभी भी टैटू ना बनवाएं। बता दें कि समंथा ने अपने शरीर पर तीन टैटू बनवाएं हैं, लेकिन अब समंथा ने लोगों को सलाह दी है कि वह कभी भी टैटू ना बनवाएं। समंथा ने कहा कि मैंने जो टैटू बनवाएं हैं वो मुझे अब बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं, मेरे युवा दोस्तों को मेरी यही सलाह है कि वह टैटू ना बनवाएं। कभी भी कोई टैटू ना बनवाएं।

पूर्व पति से जुड़े तीन टैटू बनवाएं हैं

पूर्व पति से जुड़े तीन टैटू बनवाएं हैं

बता दें कि समंथा ने अपने शरीर पर तीन टैटू बनवाएं हैं और ये तीनों ही टैटू उनके पूर्व पति नागा चैतन्य से जुड़े हैं। समंथा का पहला टैटू YMC है, जोकि समंथा और नागा की पहली फिल्म से जुड़ा है, दोनों ने एक साथ पहली फिल्म ये माया चेसावे की थी। दूसरा टैटू Chay का है, जोकि समंथा ने अपनी कमर के ऊपर बनवाया है, तीसरा टैटू नागा चैतन्य और समंथा ने अपनी कलाई पर बनवाया है। बता दें कि समंथा और नागा चैतन्य ने चार साल की शादी के बाद पिछले साल अलग होने का ऐलान किया था।

 पहली कमाई

पहली कमाई

समंथा ने इंस्टाग्राम की एक अन्य स्टोरी में बताया कि उनकी पहली कमाई कितनी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पहली कमाई सिर्फ 500 रुपए की थी जोकि उन्हें होटल में हॉस्टेस के रूप में मिली थी। मैंने आठ घंठ तक होटल में एक दिन के लिए काम किया था, उस वक्त मैं क्लास 10 या 11 में थी। गौर करने वाली बात है कि समंथा हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म पुष्पा में एक आइटम नंबर में नजर आईं थीं जोकि काफी लोकप्रिय हुआ था।

 आने वाली फिल्म

आने वाली फिल्म

जल्द ही समंथा फिल्म यशोदा में नजर आएंगी, जिसे हरि और हरीश ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा समंथा शाकुंतलम मे भी नजर आएंगी, फिल्म में समंथा क्वीन के रोल में हैं, जिसमे देव मोहन ने राजा दुष्यंत का किरदार निभाया है। जबकि अल्लू अर्जुन की छह साल की बेटी अल्लू अर्हा भी फिल्म में नजर आएंगी। अरेंजमेंट ऑफ लव नाम की भी फिल्म में समंथा काम कर रही हैं. इसके अलावा एक्टर विजय के साथ उनकी फिल्म काठुवाकुला रेंडू काठल भी रिलीज होनेवाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+