सामंथा रुथ प्रभु पर डॉक्टर ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- लिवर डिटॉक्स के नाम पर लोगों को बताई गलत बात

Samantha Ruth Prabhu: तेलुगू फिल्मों की दमदार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। इस बीमारी का इलाज कराने के लिए वह अमेरिका पहुंची हुई थीं। उन्होंने अपने काम से करीब एक साल का ब्रेक ले रखा है और इन दिनों वह कई देशों में घूमती नजर आ रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने वायरल वीडियो
सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद उन पर अपने 33.2 मिलियन यूजर्स को मिसलीड करने का आरोप लगा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस किसी मेडिकल एक्सपर्ट के साथ लिवर डिटॉक्स के बारे में जानकारी शेयर करती नजर आ रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu

मेडिकल एक्सपर्ट के साथ लिवर डिटॉक्स के बारे में चर्चा
सामंथा रुथ प्रभु के इस वीडियो में दी गई जानकारियों को लेकर एक लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर उनको घेर लिया है। डॉक्टर का कहना है कि सामंथा रुथ प्रभु ने 33 करोड़ यूजर्स को गुमराह किया है। सामंथा ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है उसमें एक्ट्रेस लोगों को लिवर डिटॉक्स करने के लिए डेंडिलियन रूट्स से बनी चाय पीने के लिए कह रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु की चर्चा को गलत बताया
सामंथा रुथ प्रभु के इसी वीडियो पर एक मेडिकल एक्सपर्ट ने सवाल उठाया है और रिसर्च के आधार पर इसे गलत बताया है। अपने यूट्यूब चैनल के लिए बनाए गए इस वीडियो में सामंथा एक मेडिकल एक्सपर्ट अलकेश के साथ हेल्थ और डिटॉक्स के तरीकों को लेकर काफी सारी बातें करती नजर आ रही हैं।

लिवर डीटॉक्स के लिए डेंडिलियन रूट्स की चाय
सामंथा रुथ प्रभु डीटॉक्स के लिए इस्तेमाल होने वाले हर्ब्स के बारे में बात करती नजर आ रही है और एक्सपर्ट बता रहे हैं कि लिवर डीटॉक्स के लिए डेंडिलियन रूट्स कितना सही है। इसी पोस्ट पर 'द लिवर डॉक' नामक हैंड्स से जवाब दिया गया है और बताया है कि ऐक्ट्रेस कैसे अपने करोड़ों फॉलोअर्स को गुमराह कर रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु पर गलत जानकारी देने का आरोप
'द लिवर डॉक' ने इस पोस्ट पर लिखा है- ये सामंथा रूथ प्रभु, एक फिल्म स्टार हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने के बारे में 33 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स को गुमराह कर रही हैं और गलत जानकारी दे रही हैं। इनके पॉडकास्ट में एक अनपढ़ और रैंडम हेल्थ वेलनेस कोच और परफॉर्मेंस न्यूट्रिशनिस्ट शामिल हैं, जिन्हें बिल्कुल भी पता नहीं है कि इंसानों का शरीर कैसे काम करता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

मायोसाइटिस नाम की बीमारी की थी चर्चा
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल ही बताया था कि वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं जो एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो शरीर में मसल्स को कमजोर बना देती है। बताया जाता है कि इस बीमारी की वजह से बॉडी मसल्स में दर्द रहता है और इसका कोई सटीक इलाज नहीं है, इसके लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+