Ex हसबैंड की सगाई के बाद सामंथा प्रभु का दिल तोड़ने वाला पोस्ट वायरल, क्या 'सौतन' को कही कोई बात?
Samantha Heartbreaking Post: साउथ की खूबसूरत बाला सामंथा प्रभु इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक्स हसबैंड नागा चैतन्य की सगाई के बाद तब सुर्खियों में आ गईं, जब फैंस बुरी तरह भड़के। जी हां! नागा ने बीते दिनों शोभिता धुलिपाला संग सगाई कर ली। तबसे ही सामंथा की भी जोरों से चर्चा है।
सामंथा प्रभु की शादी 6 October 2017 को नागा चैतन्य संग हुई थी। कपल ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मगर फिर साल 2021 में सामंथा और नागा चैतन्य का तलाक हो गया। अब तलाक के 3 साल बाद नागा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस शोभिता संग सगाई कर ली है।

बताते चलें कि 8 जुलाई को नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला संग सगाई कर ली है। दोनों की सगाई का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद सामंथा की भी चर्चा होने लगी। सामंथा के फैंस को नागा का ये कदम पसंद नहीं आया और वो तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे।
अब सामंथा रुथ प्रभु का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने काफी कुछ लिखा है। मगर ये पोस्ट उनके एक्स हसबैंड नहीं बल्कि पेरिस ओलंपिक को लेकर है। जी हां! ये पोस्ट है विनेश फोगाट को लेकर। एक्ट्रेस ने भारी मन से पोस्ट में वो खबर शेयर की, जिसमें विनेश के रिटायरमेंट वाली बात का जिक्र था।
एक्ट्रेस ने इस पोस्ट पर दिल तोड़ने वाली इमोजी बनाई। इसके बाद एक्ट्रेस ने भारतीय हॉकी टीम की जीत का एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पेरिस ओलंपिक में टीम की जीत का जिक्र था।
बात करें एक्ट्रेस के एक्स हबसबैंड नागा चैतन्य की, तो बीते दिन नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला संग सगाई कर ली है। दोनों की सगाई का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग तो इसे सामंथा से जोड़ते हुए एक्ट्रेस के लिए हमदर्दी भी दिखा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications