सामंथा रुथ प्रभु ने हैदराबाद में खरीदा करोड़ों का लग्‍जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर उड़े सबके होश

Samantha Ruth Prabhu New Home: सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में हैदराबाद में एक आलीशान 3 बीएचके डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर की कीमत 7.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

samantha ruth prabhu

Samantha Ruth Prabhu New Home: साउथ इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। सामंथा अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशन लाइफ तक को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पहले तो सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पति एक्टर नागा चैतन्य से तलाक ले लिया था। इसके बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गंभीर बीमारी को लेकर खुलासा किया था। अब खबर है कि सामंथा ने हैदराबाद में एक नया आलीशान डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

हैदराबाद में सामंथा ने खरीदा नया घर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में हैदराबाद में एक आलीशान 3 बीएचके डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर की कीमत 7.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन उनके नए घर की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हुए हैं।

सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड एक्चर वरुण धवन के साथ अपनी अपकमिंग हिंदी वेब सीरीज की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। जानकारी के अनुसार सामंथा और वरुण इंग्लिश वेब सीरीज 'स‍िटाडेल' के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे। इसके अलावा सामंथा जल्द ही साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही इस फिल्‍म का नया गाना रिलीज हुआ है।

samantha

सामंथा ने खरीदा 3 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट
रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म 'सीआरई मैट्रिक्स' की एक रिपोर्ट ने सामंथा रूथ प्रभु की इस नई प्रॉपर्टी को लेकर लोगों को जानकारी दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार एक्‍ट्रेस सामंथा ने हैदराबाद के जयभेरी ऑरेंज काउंटी में 7.8 करोड़ रुपये में 3 बीएचके डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट खरीदा है। ये अपार्टमेंट काफी लग्जीरियस है। इसके साथ ही उन्‍होंने 6 गाड़‍ियों के लिए पार्किंग भी खरीदी है।

बिल्डिंग की 13वीं और 14वीं मंजिल पर है घर
र‍िपोर्ट में बताया गया है कि सामंथा रुथ प्रभु का ये नया आलीशान घर 7944 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। उनका ये डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट बिल्डिंग की 13वीं और 14वीं मंजिल पर है। इसमें 13वीं मंजिल पर 3920 स्क्वायर फीट और 14 वीं मंजिल पर 4024 स्क्वायर फीट सुपर बिल्‍डअप एरिया है। ये प्रॉपर्टी हैदराबाद में नानकरामगुडा नाम के एक पॉश इलाके में स्थित है।

मुंबई में भी है सामंथा का अपना घर
आपको बता दें कि हैदराबाद में सामंथा के पास इससे पहले भी जुबली हिल्स इलाके में एक आलीशान घर मौजूद है। सिर्फ इतना ही नहीं सामंथा ने कुछ समय पहले ही मुंबई में भी एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये के आसपास है। दरअसल सामंथा अपने काम के स‍िलस‍िले में अक्‍सर मुंबई और हैदराबाद आती-जाती रहती हैं, यही कारण है कि उन्होंने दोनों ही जगहों पर अपना अपार्टमेंट खरीद रखा है। फिलहाल सांथा हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके वाले घर में अपने दो डॉगी- हैश और साशा के साथ रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+