Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
Samantha Ruth Prabhu New House: सामंथा रुथ प्रभु ने मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो सकते हैं।

Samantha Ruth Prabhu New House: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं जो कि बड़े पर्दे पर कमाल कर रही हैं। इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ही सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी बीमारी के बारे में लोगों को बताया था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने ऑटो इम्यून डिजीज के बारे में लोगों को जानकारी दी थी। इतना ही नहीं सामंथा अपने काम से ब्रेक लेकर अपना इलाज करवाने के लिए साउथ कोरिया गई हुई थीं। अब एकबार फिर सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर छा गई हैं और इसकी कारण उनकी बीमारी नहीं बल्कि उनका नया आलीशान घर है।

सामंथा ने मुंबई में खरीदा घर
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगी। सामंथा रुथ प्रभु इस बीच अपने आलीशान घर खरीदने के चलते चर्चा में आ गई हैं। खबर है कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो सकते हैं।

घर पर खर्च किए 15 करोड़ रुपए
फिल्म 'पुष्पा' में 'ऊं अंटावा' गाने पर डांस कर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभ ने मुंबई में लग्जिरियस सी फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है। वैसे सामंथा के इस नए घर को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इस अपार्टमेंट को लेकर कहा जा रहा है कि सामंथा ने इस महल जैसे घर के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

रश्मिका ने भी खरीदा मुंबई में घर
हाल में ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के मुंबई में आलीशान घर खरदीने की बात भी सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका मंदाना ने हैदराबाद वाला घर छोड़कर मुंबई में शिफ्ट होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने मुंबई में नया घर खरीदा है। अब रश्मिका के बाद ऐसी ही खबरें सामंथा रुथ प्रभु को लेकर भी सामने आ रही हैं।

सी फेसिंग घर है बहुत खबसूरत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु का मुंबई का ये नया घर थ्री बैडरूम अपार्टमेंट है जो कि सी फेसिंग है। ये घर अपने खूबसूसरत नजारे के लिए मशहूर है। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने अपने नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए मुंबई में ये घर खरीदा है। उन्हें अभी कुछ समय तक मुंबई में रहना है।

सामंथा रुथ प्रभु के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड के नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटी हुई हैं। वह बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ 'राज एंड डीके' वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह ममोज वाजपेयी के साथ 'फैमिली मैन 2' वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा सामंथा की कई साउथ फिल्में भी जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications