सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान हुईं घायल, जानें क्या हुआ था एक्ट्रेस के साथ
Samantha Ruth Prabhu Injured: साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी समय से अपनी बीमारी के चलते खबरों में छाई रहती हैं। सामंथा ने अपने काम से ब्रेक ले रखा था और वह विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं। फिलहाल सामंथा एक बार फिर से तकलीफ में आ गई हैं।
सामंथा रुथ प्रभु हुईं चोटिल
खबर है कि सामंथा रुथ प्रभु के साथ हाल ही में शूटिंग के दौरान एक भयानक हादसा हो गया है और उन्हें गंभीर चोट लग गई है। एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ अपनी ये तकलीफ बांटी है और दिखाया है कि उनका क्या हाल हुआ है। सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी घबरा गए हैं।

'सामंथा के घुटने में लगी 2 नीडल'
सामंथा रुथ प्रभु ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है। आपको बता दें कि सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने घुटने की एक तस्वीर शेयर की है। उनके घुटने पर 2 नीडल लगी हुई हैं। एक्ट्रेस अब नीडल ट्रीटमेंट ले रही हैं।
'मैं बिना किसी इंजरी के एक्शन स्टार नहीं बन सकती'
अपना हेल्थ अपडेट देते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- क्या मैं बिना किसी इंजरी के एक्शन स्टार नहीं बन सकती... प्लीज...। अब उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस एक्ट्रेस को अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड ने की सगाई
इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। कई लोग तो शोभिता धुलिपाला और सामंथा रुथ प्रभु की तुलना तक करने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications