सलमान खान अपनाएंगे 'फ्रंट एंड फीस मॉडल', नुकसान से बचने का तरीका खोजा, जानिए कैसे होगा भाईजान को फायदा?

Salman Khan: सिंकदर के बाद सलमान खान अब गलवान घाटी संघर्ष पर बनने वाली फिल्म पर काम करने वाले हैं। इसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। फिल्म को डायरेक्ट 'शूट आउट एट वडाला' फेम अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई। इसके बाद सलमान करियर को लेकर बड़े ही सजग हो गए हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो सलमान अब फिल्मों में काम करने के लिए फ्रंट एंड फीस मॉडल पर काम करने वाले हैं। जिस वजह से वो कई फिल्मों को साइन नहीं कर रहे हैं। क्या है ये फ्रंट एंड फीस मॉडल हम आपको अपनी रिपोर्ट में बताते हैं। विस्तार से पढ़िए खबर।

Salman Khan

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'टाइगर 3' के बाद से सलमान खान फ्रंट एंड मॉडल पर काम करना चाहते हैं। उन फिल्मों का सलमान हिस्सा बनना चाहते हैं, जिनमें प्रॉफिट पक्का हो। अपूर्व लाखिया की फिल्म भी कुछ ऐसी ही है। इसे कंट्रोल बजट में बनाया जा रहा है। इसके बाद ही सलमान अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के बारे में सोचेंगे।

फ्रंट एंड मॉडल वो होता है जिसमें एक्टर फिल्म के फ्लोर पर जाने से पहले ही अपनी फीस ले लेता है। जिसके बाद फिल्म फ्लॉप हो या हिट हो उसका कोई लेना देना नहीं होता। बॉलीवुड में इन दिनों सुपरस्टार्स प्रॉफिट शेयरिंग पर काम करते हैं। ऐसे में सलमान अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। वो फ्रंट एंड फीस मॉडल पर ही काम करेंगे।

बता दे बीतें दिनों पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा, सलमान खान और अपूर्व लखिया की अगली फिल्म नॉवेल इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड होगी। इस बुक को शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखी है। इस चैप्टर में उन्होंने गलवान के बारे संघर्ष के बारे में बताया है। अपूर्व लाखिया और सलमान खान जुलाई 2025 से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। जुलाई से शुरू होने वाली 70 दिनों का शेड्यूल लद्दाख और मुंबई में होगा। इसमें सलमान खान अपने करियर में पहली बार एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में हैं और उनके साथ नई जनरेशन के 3 अन्य कलाकार भी होंगे।

सोर्स ने आगे बताया, फिल्म जुलाई 2025 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। यह सलमान खान की अगली फिल्म होगी। सलमान का मानना ​​है कि यह एक शानदार स्क्रिप्ट है। कहानी में बड़े पर्दे पर आने का अनुभव देने की गुंजाइश है। अपूर्व इन दिनों लद्दाख में लोकेशन की रेकी पर हैं। फिल्म के दूसरी कैरेक्टर्स के लिए कास्टिंग की प्रोसेस जल्द ही शुरू होगी। यह 2 रातों की कहानी है।

बजरंगी भाईजान 2 के बारे में सोर्स ने कहा, कबीर खान फिल्म के सीक्वल के खिलाफ हैं। वो बजरंगी भाईजान जैसी क्लासिक फिल्म को हाथ भी नहीं लगाना चाहते। हालांकि उन्होंने विजयेंद्र प्रसाद से इस आइडिया सुना है। लेकिन वे बजरंगी भाईजान 2 बनाने के लिए बहुत एक्साइटेड नहीं हैं। उन्होंने सलमान को एक बड़ी फिल्म का ऑफर दिया है। फिलहाल सलमान इसे अपूर्व की फिल्म के बाद में कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं है। फिलहाल आइडिया यह है कि जुलाई से अक्टूबर तक अपूर्व की फिल्म की शूटिंग की जाए और उसके बाद नवंबर से कबीर खान की शूटिंग की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+