'सिकंदर' फ्लॉप होने के बावजूद सलमान खान के पास लगी है फिल्मों की लाइन, अब इस दिग्गज डायरेक्टर ने किया अप्रोच!

सलमान खान सिकंदर के बाद अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग की तैयरियों में जुटे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने थी, लेकिन इसके कुछ दिनों पहले ही सलमान ने शूटिंग कैंसिल कर दी। इसके बाद खबर आई कि सलमान मलयालम फिल्म डायरेक्टर महेश नारायणन के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

इन सबके बीच अब एक और बडी खबर सामने आ रही है। जिसे जानने के बाद सलमान खान के फैंस खुशी से फूले न समाएंगे। क्या है वो बात हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

Salman Khan

123 तेलुगु पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगु फिल्म निर्माता हरीश शंकर अपनी अगली फिल्म के लिए दिल राजू के साथ प्लानिंग कर रहे हैं। जिसमें सलमान खान के मुख्य भूमिका में होने की संभावना है। फिलहाल उन्होंने पवन कल्याण अभिनीत 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है। हालांकि, एक और रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि हरीश शंकर की अगली फिल्म में सलमान खान के बजाय रवि तेजा प्रमुख दावेदार हो सकते हैं। हरीश ने आखिरी बार रवि तेजा के साथ 'मिस्टर बच्चन' में काम किया था। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। इसके बाद दोनों के साथ नजर आने की खबरें हैं। लेकिन अभी तक इस प्रोजेक्ट पर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

बता दें, न्यूज एजेंसी PTI करते हुए सलमान ने बैटल ऑफ गलवान पर कहा था, "इस फिल्म का किरदार फिजिकली रूप से बहुत चैलेंजिंग और डिमांडिंग है। हर साल, हर महीने, हर दिन यह और भी मुश्किल होता जा रहा है। मुझे अब इसे यानी अपनी ट्रेनिंग को ज़्यादा समय देना होगा। पहले, मैं इसे एक या दो हफ़्ते में आराम से कर लेता था, लेकिन अब मैं दौड़ रहा हूं, एक्सरसाइज कर रहा हूं। क्योंकि फिल्म की मांग ही यही है। उदाहरण के लिए, सिकंदर में, एक्शन अलग था। किरदार अलग था। लेकिन ये मूवी शारीरिक रूप से कठिन है खासकर लद्दाख में, ऊँचाई पर और ठंडे पानी में शूटिंग करना है। ये सब बहुत अलग और चुनौतियों से भरा हुआ है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+