'क्या अब सलमान खान से शिक्षा लेनी होगी?' सरेआम एक्टर का हुआ अपमान, कॉमेडियन ने कहा- माफी नहीं मांगूंगा.....
Salman khan and Kunal Kamra: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपने गुस्सैल बर्ताव के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कई वीडियोज और तस्वीरों में उनका खराब एटीट्यूड साफ नजर आया है। वहीं इसी व्यवहार के चलते कई लोग उन्हें लेकर टिप्पणी करते भी नजर आते हैं। इस बार स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उनका जमकर मजाक उड़ाया है।
कुणाल कामरा ने सलमान खान का उड़ाया मजाक
फेमस कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सलमान खान का मजाक उड़ाते हुए उन पर हमला बोला है। जब फिल्म क्रिटिक केआरके ने कुणाल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो उन्होंने गुस्सा दिखाते हुए बोला कि वो अब जोक्स के लिए किसी से भी माफी नहीं मांगते हैं।

कुणाल ने सलमान खान की नकल की और अपशब्द कहे
कुणाल कामरा इस वीडियो में रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' में ऑफर मिलने को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं- मुझे अंबानी के ओटीटी पर जाने और सलमान खान से मॉरल लेसन (नैतिक शिक्षा) लेने का ऑफर मिला है। हर शनिवार सलमान खान आएंगे और आपको बताएंगे कि एक बेहतर इंसान कैसे बनें। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो में सलमान की लाइन्स की नकल की और अपशब्द भी कहे।
'सलमान खान की जिंदगी कितनी कठिन रही होगी'
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुणाल कामरा यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा- सलमान खान की जिंदगी कितनी कठिन रही होगी और वो हर मुहर्रम पर अरबाज खान और सोहेल खान को कैसे कोड़े मारते होंगे। कॉमेडियन ने कहा- एक समय था जब कॉमेडियन सलमान से डरते थे। फिर मोदी जी आए तो देखा सलमान खान की...। फिर हमें उनसे क्यों डरना चाहिए? रात को दारू पी के फोन करेगा तो ठीक है, हम भी 2-3 ड्रिंक लगा के उठा लेंगे।
'हम सलमान पर मजाक नहीं कर सकते'
कुणाल कामरा ने आगे कहा- हर कोई कहता है कि हमें सलमान खान पर मजाक नहीं करना चाहिए। वो महिलाओं को थप्पड़ मारते रहते हैं, लेकिन हम उन पर मजाक नहीं कर सकते? इस वीडियो को केआरके ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। वहीं वीडियो को देखने के बाद कुणाल ने जवाब देते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा है- मैं कोई उड़ता हुआ पक्षी या फुटपाथ नहीं हूं और मैं अब चुटकुलों के लिए माफी नहीं मांगता, चाहे कोई कुछ भी कह ले।












Click it and Unblock the Notifications