Tiger 3 के सेट से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो, शाहरुख खान के साथ कर रहे थे ऐसा काम

Tiger 3 Video Leaked: फिल्वीम 'टाइगर 3' के सेट से लीक हुए वीडियो में शाहरुख खान अपने 'पठान' वाले लुक में ही नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान खान के चेहरे पर चोट दिखाई दे रही है। ऐसे में साफ है कि दोनों शूटिंग कर रहे थे।

tiger 3

Tiger 3 Video Leaked: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इस साल ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म के साथ सलमान खान ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। लेकिन दर्शकों पर उनका जादू नहीं चल सका। अब सलमान खान के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। खबर है कि इस फिल्म में शाहरुख खान एक कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं।

'टाइगर 3' में नजर आएंगे शाहरुख खान
आपको बता दें कि शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आए थे। ऐसे में अब शाहरुख खान अपने दोस्त सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान फिल्म 'टाइगर 3' में कैमियो करते दिखाई देंगे। दर्शकों को एक बार फिर स्क्रीन पर शाहरुख और सलमान का धमाका देखने को मिलेगा।

फिल्म के सेट से वीडियो हुआ लीक
बॉलीवुड के दोनों सुपरस्टार्स ने कुछ दिनों पहले ही मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग भी की थी। दोनों ने साथ में एक जबरदस्त एक्शन सीन शूट किया था। अब फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो में दोनों बारी-बारी से सेट से निकलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अपनो दोनों सुपरस्टार्स की हल्की सी झलक देखकर ही उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।

सलमान खान के चेहरे पर थे चोट के निशान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान अपने 'पठान' वाले लुक में ही नजर आ रहे हैं। वहीं, सलमान खान ब्राउन टीशर्ट और ब्लैक कार्गो में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये साफ है कि दोनों फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। आपको बता दें कि ये वीडियो कुछ दिन पहले का है। देखें वीडियो-

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी
जानकारी के अनुसार फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फ्रेंचाइजी फिल्म की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। पहली मूवी का नाम 'एक था टाइगर' था, जिसके डायरेक्टर कबीर खान थे।

दिवाली 2023 पर रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में दो भारत और पाकिस्ताव के एजेंट्स की लव स्टोरी दिखाई जाती है। फिर साल 2017 में इस फिल्म का सीक्वल आया जिसका नाम 'टाइगर जिंदा है' रखा गया था। इसके डायरेक्टर अली अब्बास जफर थे। हालांकि फिल्म 'टाइगर 3 'के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपए के आसपास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+