'सलमान खान ने मुझे मेंटली परेशान किया, बर्बाद कर दिया और...', अभिनव कश्यप ने एक्टर पर लगाए थे ये आरोप और फिर..

Salman Khan and Abhinav Kashyap: इस समय बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके अलावा हाल ही में सलमान खान को एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी है जिसके चलते सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा को और अधिक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि सलमान खान अपनी प्रोफेशलन लाइफ में भले ही एक सुपरस्टार हैं लेकिन पर्सनल लाइफ में वह कई विवादों में फंस चुके हैं।

अभिनव कश्यप और सलमान खान का विवाद
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने अपनी शादी टूटने का इल्जाम सलमान खान पर लगाया था। उन्होंने सलमान खान पर आरोप लगाया था कि फिल्म 'दबंग 2' की मेकिंग से उनको निकाल दिया गया था। साथ ही सलमान खान के भाई अरबाज खान और सोहेल खान ने उनका करियर कंट्रोल करने की कोशिश की थी और उन्हें मानसिक रूप से परेशान भी किया था। डायरेक्टर अभिनव कश्यप का शादी के चार साल बाद यानी 2017 में तलाक हो गया था। इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को ही जिम्मेदार बताया था।

salman khan

अभिनव कश्यप ने सलमान पर लगाया था आरोप
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ही डायरेक्टर अभिनव कश्यप खुलकर सामने आए थे और उन्होंने सलमान खान के साथ-साथ यशराज फिल्म्स को भी अपने लपेटे में ले लिया था। खबर है कि साल 2010 में फिल्म 'दबंग' के रिलीज होने के बाद इस मूवी के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाया था। डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने कहा था कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की वजह से उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया है।

सलमान खान के खिलाफ अभिनव कश्यप ने निकाली भड़ास
वहीं साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी अभिनव कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनव कश्यप ने अपनी पोस्ट में लिखा था- सलमान खान और उनका पूरा परिवार जहरीले सांप का सिर है। किसी को भी डराने के लिए वह लोग अवैध धन, राजनीतिक रसूख और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं।

अरबाज खा ने मेरा काम रुकवा दिया था
डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने आगे लिखा था- फिल्म 'दबंग' के रिलीज होने के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर अरबाज खान ने श्रीअष्टविनायक फिल्म्स के प्रमुख राज मेहता को फोन करके मेरे दूसरे प्रोजेक्ट को रुकवा दिया था। उन्होंने लिखा था- साइनिंग अमाउंट लौटाने के बाद मैं वायकॉम पिक्चर्स के साथ जुड़ा था लेकिन वहां भी अरबाज खान ने मेरे साथ यही किया और मुझे 7 करोड़ का अपना साइनिंग अमाउंट भी 90 लाख ब्याज के साथ मेकर्स को वापस करना पड़ा था।

सलमान खान पर लगा था मानसिक प्रताड़ना का आरोप
डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने अपीन पोस्ट में लिखा था- सलमान खान ने अगले कुछ सालों में मेरे आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स को रुकवा दिया था और मुझे लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। उन्होंने मेरे परिवार के सदस्यों को रेप करने की भी धमकियां दी थीं। इसकी वजह से मेरा मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह सेप्रभावित हुआ है। यहां तक कि मेरी शादी टूट गई है और मेरा तलाक तक हो गया है।

'पुलिस ने नहीं लिखी थी सलमान खान की रिपोर्ट'
अभिनेव कश्यप ने आगे बताया था- इसके बाद साल 2017 में जब मैंने सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से साफ मना कर दिया था। ऐसे में इस मामले में फिर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। सलमान खान ने पुलिस तक में अपना पावर दिखा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+