एटली के साथ A6 में काम न करने पर सलमान खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, फिल्म न बनने की वजह बताई
Salman Khan On Atlee A6: साउथ के फिल्ममेकर एटली ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ जवान बनाई थी, इससे उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद खबरें आईं कि एटली सलमान खान के साथ कोलैब्रेशन करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट पर समय समय पर अपडेट भी आते रहे हैं। शुरुआत में A6 फिल्म का वर्किंग टाइटल रखा गया था।
कुछ दिनों बाद खबरें आईं कि फिल्म में सलमान खान नहीं होंगे। फिल्म का बजट इतना हाई था कि प्रोड्यूसर्स ने इसे रोक दिया था। अब सलमान ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि आखिर ये फिल्म क्यों नहीं बन पाई।

सलमान इन दिनों अपने सिकंदर को प्रमोट कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान ही उन्होंने सवाल के जवाब में कहा, अभी ये बन रही है मुझे नहीं लगता है। एक समय पर ये फिल्म बन रही थी। बहुत कोशिश भी की ताकि ये फिल्म बन सके। लेकिन हमें सफलता नहीं मिली। इसके पीछे क्या वजह है मुझे इसकी असली वजह तो नहीं पता। हो सकता है कि फिल्म बजट हाई हो, इस वजह से नहीं बनी। यही वजह है कि इस फिलहाल रोक दिया गया है। जितना समय उस फिल्म को बनाने में लगना था उतने में दो फिल्में बन जातीं। ऐसे में अब मेरे पास दो फिल्में करने का समय है।
वही, खबरें हैं कि सलमान तमिल फिल्ममेकर के साथ फिल्म करने वाले हैं। इसके अलावा वो संजय दत्त के साथ फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों फिल्मों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी इन खबरों की पुष्टि नहीं करता। ख़ैर, सलमान खान सिकंदर की रिलीज के लिए इंतजार में हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी भी हैं। फिल्म 30 मार्च को ईद के दिन रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications