'बैटल ऑफ गलवान' के बाद एक्शन थ्रिलर में काम करेंगे सलमान खान, डायरेक्टर का होगा डेब्यू!
Salman Khan New Films: सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाईं। किसी का भाई किसी की जान और सिकंदर जैसी फिल्में बुरी तरह पिट गईं। लेकिन अब उनके पास कई नई और बड़े लेवल के प्रोजेक्ट मौजूद हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा आर्यन खान की एक एक्शन थ्रिलर की हो रही है, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।
ये वही आर्यन हैं जिन्होंने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज़ 'द बैडस ऑफ बॉलीवुड' में सलमान से कैमियो करवाया था। अब वे अपनी पहली फीचर फिल्म को एक बड़े एक्शन ड्रामा के रूप में तैयार कर रहे हैं। ये उनकी थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म होगी। क्योंकि उनकी सीरीज डायेरक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान इस फिल्म में सलमान खान के साथ रणवीर सिंह या वरुण धवन जैसे किसी युवा सितारे को भी शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि यह अभी केवल अटकलों तक सीमित है। दिलचस्प बात यह है कि आर्यन इससे पहले लक्ष्य ललवानी के साथ एक सुपरहीरो प्रोजेक्ट और शाहरुख खान संग एक फिल्म पर विचार कर चुके थे, पर अब उनका सारा ध्यान इस एक्शन थ्रिलर पर है।
इसके अलावा, सलमान खान ने अपने सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी 'किक 2' को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले दौरान उन्होंने प्रतियोगी प्रणीत मोरे से बातचीत में कहा कि वे इस फिल्म पर काम कर रहे हैं और यदि संभव हुआ तो प्रणीत का नाम भी फिल्म के लिए सुझाएंगे। हालांकि 'किक 2' लंबे समय से लटका हुआ है-स्क्रिप्ट तैयार होने के बावजूद फिल्म आगे नहीं बढ़ पा रही थी-लेकिन सलमान के हालिया बयान ने उम्मीदों को फिर जगा दिया है।
इस समय सलमान की एकमात्र आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन पर अपना पहला टीज़र जारी कर सकती है। फिल्म को 19 मार्च 2026 (ईद) पर रिलीज़ करने की योजना है। यह दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद बड़ा साबित होगा, क्योंकि उसी दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', यश की 'टॉक्सिक' और अजय देवगन की 'धमाल 4' भी रिलीज़ होने वाली हैं। सलमान की पाइपलाइन में निर्माता दिल राजू के साथ एक पैन-इंडिया फिल्म, आर्यन खान की एक्शन थ्रिलर और 'किक 2' शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications