सलमान खान की 'टाइगर 3' रिलीज, लोगों ने दी ऐसी रेटिंग, बोले 'बेस्ट एक्शन फिल्म' और 'बाप रे बाप ये तो...'
Tiger 3 Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' आज यानी 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दिवाली के शुभ दिन पर रिलीज हुई इस फिल्म से लोगों को ढेर सारी उम्मीदें हैं। लोगों की मानें तो सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' बड़े पर्दे पर धम मचा देगी। सुबह के शो देखने के बाद से लोगों ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। लोग ट्विटर (एक्स) पर 'टाइगर 3' का रिव्यू शेयर कर रहे है। अधिकतर दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस मूवी की तुलना शाहरुख खान की 'जवान' से भी कर रहे हैं।
सिनेमाघरों में रिलजी हुई सलमान खान की 'टाइगर 3'
लोग इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं सबके सामने रख रहे हैं। सलमान खान के एक फैन ने फिल्म 'टाइगर 3' देखने के बाद अपना फीडबैक शेयर किया है और लिखा है- 'टाइगर 3' सलमान खान और खास तौर पर कैटरीना कैफ की दमदार परफॉर्मेंस और एक्शन के साथ अब तक की बेस्ट फिल्म है। #Tiger3Review- मेरी रेटिंग 5/5।

लोग बोले- दिल को छू लेगी फिल्म की कहानी
वहीं एक शख्स ने 'टाइगर 3' देखने के बाद इस फिल्म को लेकर डिटेल्ड रिव्यू दिया है। उस शख्स ने लिखा है- ये स्पाई यूनिवर्स के साथ-साथ पूरे बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म है। धमाकेदार एक्शन के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी जबरदस्त है। इस फिल्म का हर कोई आपके दिल को छू लेगा। फिल्म के हर सीन को देखते समय आप सीटियां और तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे।
'इस साल की सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म'
एक सोशल मीडिया यूजर ने सलमान खान और फिल्म 'टाइगर 3' की तारीफ करते हुए लिखा है- भाईजान को इस रूप में दिखाने के लिए थैंक्यू मनीष शर्मा। सलमान खान को पूरी दुनिया प्यार करती है। वहीं इमरान हाशमी बाप रे बाप, उन्होंने क्या नेगेटिव रोल निभाया है, ये देखना मजेदार है। 'टाइगर 3' हजार करोड़ रुपये का बिजनेस जरूर करेगी। सलमान के एक और फैन ने लिखा है- 'टाइगर 3' में अलग स्वैग के साथ जबरदस्त एक्शन। दिवाली पर सलमान का फैंस को शानदार तोहफा।
'टाइगर 3' को बताया 'निराशाजनक'
आपको बता दें कि जहां कुछ लोग 'टाइगर 3' में सलमान खान के एक्शन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा है- 'टाइगर 3' रिव्यू, निराशाजनक, सलमान खान सुस्त लग रहे हैं और बहुत ज्यादा एक्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। ऑरा गायब है और स्क्रीन प्रेजेंटेशन एनिमेटेड दिखती है। #SRK ने अपनी एंट्री से फिल्म को आगे बढ़ाया लेकिन उनके कैमियो के बाद फिल्म फिर से लंबी हो गई। 'टाइगर 3' 250 करोड़ से कम में सिमट जाएगी।
शाहरुख-ऋतिक का दमदार कैमियो
कई लोगों ने तो सलमान खान की इस फिल्म की तुलना शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' से भी की है। आपको बता दें कि सलमान खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के एक्शन सीन्स के अलावा शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी कैमियो है।












Click it and Unblock the Notifications