सालों बाद सलमान खान को याद आईं 'जेल' की पुराने रातें, बोले- 'वहां मुझे नींद'

Salman Khan: सलमान खान हाल ही में अपने भतीजे अरहान खान के चैट शो 'दम बिरयानी' में नजर आए। जहां उन्होंने खुलकर बातें कीं और इमोशनल भी हुए। अरहान अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। वो अपने इस नए शो को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले उनके शो में उनके पिता अरबाज खान और चाचा सोहेल खान नजर आ चुके हैं।

सलमान ने इस पॉडकास्ट में अपने जीवन के कई फलसफे सुनाए। ब्रेकअप्स से लेकर मोटिवेशन तक। सलमान ने भतीजे के पॉडकास्ट के माध्यम से सारे युवाओं को ज्ञान दे डाला है। उन्होंने कहा, अगर आपको सीखना है तो पेड़ और दीवार को देखिए और उनसे सीखिए। गुरु की भी बात आपको हमेशा माननी चाहिए। डिस्पलिन में रहना आपका जरूरी है।

Salman Khan

सलमान ने बात में आगे कहा, हम जब कोई स्पोर्ट्स का गेम खेलते हैं तो थकते हैं। जैसे ही हम पेटिंग करते हैं तो मुस्कान आ जाती है। उसी चीज को हम बार बार करना चाहते हैं। एक्साइटमेंट हमने खो दिया है। जिसे हमें बरकरार रखना चाहिए। आपने इस उत्साह को मरने दिया तो आप उम्र से ज्यादा बूढ़े हो जाएंगे। ये कभी होना नहीं चाहिए। मैं थक गया हूं ये आपको कभी भी नहीं कहना चाहिए। बदले में उठिए और कुछ कर दिखाइए। आप कभी मत कहिए कि मुझे नींद नहीं आ रही है। आपको कुछ ऐसा करना होगा कि थक कर आपको सुकून की नींद आ सके।

सलमान ने बताया, मेरी कुछ घंटों की ही नींद होती है। 7-8 घंटे की नींद मैं बस महीने एक दो बार ही ले पाता हूं। ब्रेक में तो मैं कभी कभी मिनटों में अपनी नींद लेता हूं। जब मेरे पास करने को कुछ नहीं होता मैं तब सोता हूं। जेल में जब था मैं तो काफी अच्छी नींद लेता था। जब फ्लाइट में टरबुलेंस होता है तो मैं सोता हूं। वजह है कि मैं कुछ कर नहीं सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+