Sikandar Advance Booking: खत्म हुआ सलमान खान के फैंस का इंतजार, इस दिन से शुरू होगी 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग

Sikandar Advance Booking Date: सिकंदर रिलीज हो गया है, जिसे मिले जुले रिएक्शन भी मिल रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद उन्होंने अब ऑफिशियल रूप से ये अनाउंस किया है कि फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग कल से शुरू होगी।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, इंतजार अब खत्म होगा, क्योंकि सिकंदर आ रहा है इस ईद। 25 मार्च से एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएंगी।

Sikandar Advance Booking

खबरें हैं कि सेंसर बोर्ड ने इसे 13+ U/A सर्टिफिकेट दिया है। जिससे 13 साल की उम्र से अधिक वाले बच्चे सिकंदर को देख सकते हैं। कुछ बदलाव भी करवाए हैं। ऑलवेज बॉलीवुड की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें बताया गया, फिल्म में एक जगह होम मिनिस्टर का सीन है। जिसके किरदार को सेंसर बोर्ड ने होम मिनिस्टर की जगह मिनिस्टर करवाया है। वहीं, दूसरी जगह पर सेंसर बोर्ड ने पॉलिटिकल पार्टी के होर्डिंग को भी ब्लर करवाया है। क्योंकि वो एक रियल पार्टी से मिलता जुलता है। ये दावे अगर सही हैं तो फिर इससे ये बात साफ हो जाती है कि सिकंदर के पॉलिटिकल एक्शन फिल्म है। कई रिपोर्ट्स में पहले भी ऐसा बताया जा चुका है।

बता दें, दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट की माने तो इसमें सलमान खान के रियल लाइफ के साथ-साथ लार्जर देन लाइफ किरादरों के साथ भी तालमेल बिठाया गया है। इसमें सलमान एक दानवीर के साथ-साथ दबंग बिजनेसमैन के भी किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का एक्शन भी उसी अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का बैकड्रॉप दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी पर सेट है। इसके लिए मेकर्स ने मुंबई में ही एक भारी भरकम सेट बनाया है। जहां धारावी की दुनिया को री-क्रिएट किया गया है।

फिल्म के एक्शन को केविन कुमार ने डिजाइन कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने साउथ की कई फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया है। इसके अलावा फिल्म में अपने किरदार के लिए सलमान ने ही कॉस्ट्यूम डिजाइन की है। सिकंदर में सलमान खान एक मसीहा के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन उस किरदार का एक अतीत है, जिसमें वो खलनायक रहता है। सिकंदर की कहानी इसी अतीत और वर्तमान के द्वंद पर बताई जा रही है। अपने इस किरदार के लिए उन्होंने वजन भी बढ़ाया है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई। सिंकदंर सलमान के लिए भी काफी खास है। क्योंकि इसके पहले रिलीज हुई उनकी किसी भी फिल्म ने वैसा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन नहीं किया, जिसके लिए सलमान जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+